बांग्लादेश : फैक्टरी में भीषण आग लगने से 52 व्यक्तियों की मौत, जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से कूदने लगे लोग

Bangladesh, juice factory, Fierce fire, 52 people died : ढाका : बांग्लादेश की एक फैक्टरी में भीषण आग लग जाने से करीब 52 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, करीब 50 लोग घायल हो गये. घटनास्थल पर मंजर इतना भयावह था कि आग से बचने के लिए लोग ऊपरी मंजिल से कूद गये. अब भी दर्जनों लोग लापता बताये जा रहे हैं.

ढाका : बांग्लादेश की एक फैक्टरी में भीषण आग लग जाने से करीब 52 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, करीब 50 लोग घायल हो गये. घटनास्थल पर मंजर इतना भयावह था कि आग से बचने के लिए लोग ऊपरी मंजिल से कूद गये. अब भी दर्जनों लोग लापता बताये जा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बांग्लादेश के नारायणगंज शहर में गुरुवार की दोपहर एक जूस फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गये. ढाका ट्रिब्यून ने बताया है कि 21 घंटे के बाद भी, आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता है. क्योंकि, अग्निशमन इकाइयां शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे तक फैक्टरी में लगी आग बुझाने में लगी थीं.

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे आग लग गयी. द ट्रिब्यून ने बताया कि यह संदेह है कि आग छह मंजिला इमारत के भू-तल से निकली और रासायनिक सामग्री की उपस्थिति के कारण फैल गयी. स्थानीय पुलिस ने कहा है कि लोग अपने लापता प्रियजनों की तलाश में फैक्टरी के सामने जमा हो गए हैं.

फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों को निकालने में देरी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को कारों में तोड़फोड़ की और पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने कहा है कि दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में कुछ समय लगेगा. उन्होंने कहा, ”जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया जाता है, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि कितना नुकसान हुआ है और आग कैसे लगी.” घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >