Lebanon Pagers Blast: लेबनान में हजारों पेजर्स फटे, 8 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा हिजबुल्लाह के सदस्य घायल

Lebanon Pagers Blast: लेबनान में बड़ा धमाका हुआ है. यहां पेजर में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए है.

Lebanon Pagers Blast: लेबनान में बड़ा धमाका हुआ है. बेरूत के उपनगरों और लेबनान के कुछ हिस्सों में पेजर में विस्फोट होने आठ लोगों की मौत हो गई है. वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि विस्फोट में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. सेना के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिजबुल्ला सदस्यों की ओर से ले जाए जा रहे पेजर में विस्फोट हो गया है.

इजराइल पर घूम रही है शक कि सूई
वहीं पेजर्स विस्फोट के लिए इजराइल को जिम्मेदार माना जा रहा है. सेना के खुफिया विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि यह इजराइल की ओर से किया गया हमला था. सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से प्रसारित तस्वीरों और  वीडियो में लोग फुटपाथ पर पड़े हुए दिखाई दिये हैं. तस्वीरों में उनके हाथों पर या उनकी पैंट की जेबों के पास घाव देखे जा सकते हैं.

Video: लेबनान में पेजर्स धमाके में हजारों लोग घायल, देखें वीडियो

सेलफोन के इस्तेमाल के लिए कर दिया गया था मना
बता दें, हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने समूह के सदस्यों को इससे पहले सेलफोन न रखने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि फोन का इस्तेमाल इजराइल की ओर से उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकता है. यहीं नही इजराइली सेना इसके जरिए उनपर हमले भी कर सकती है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों से आपातकालीन विभाग में मरीजों को भर्ती करते वक्त सतर्क रहने और जिन लोगों के पास पेजर हैं, उनसे दूर रहने को कहा है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: ‘सीएम फेस बदलने से नहीं बदलेगा आम आदमी पार्टी का चरित्र’, AAP पर बीजेपी का बड़ा हमला

BJP ढूंढ लाई आतिशी का अफजल गुरु वाला कनेक्शन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >