Lahore Blasts : धमाकों से सुबह–सुबह दहला पाकिस्तान का लाहौर, मचा हड़कंप, भागने लगे लोग

Lahore Blasts : पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह भीषण धमाकों की आवाज सुनाई दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धमाके के बाद लोग डर गए.

Lahore Blasts : पाकिस्तान के लाहौर शहर से गुरुवार सुबह भीषण धमाकों की खबर सामने आई है. जियो टीवी और समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चश्मदीदों के हवाले से खबर दी है. जानकारी के अनुसार, पूर्वी लाहौर में तेज धमाके की आवाज सुनी गई. ARY न्यूज के मुताबिक, कम से कम तीन धमाकों की आवाज आई, जो इतनी तेज थी कि तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई. धमाके कैसे हुए इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाकों का केंद्र गुलमर्ग क्षेत्र बताया जा रहा है, जो सेना के आवासीय परिसर के पास है. धमाके के बाद लोगों के बीच दहशत फैल गई. सोशल मीडिया पर धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि लाहौर वाल्टन एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए… पाकिस्तान में दहशत फैल गई. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. बताया गया है कि धमाके जिस इलाके में हुए हैं, वह पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स के बेहद करीब है.

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें कई आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट है. इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका गहराने लगी है, हालांकि भारत पाकिस्तान के किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >