Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लहराती महिला, 20 सेकंड में दो पर हमला; पुलिस ने मार दी गोली

Video : न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में चाकू लेकर पहुंची एक महिला ने दो लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video : चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने महिला को घेर लिया और करीब चार मिनट की बातचीत के बाद उसे गोली मार दी. स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे टाइम्स स्क्वायर के सबसे व्यस्त पैदल चलने वाले इलाके में से एक के पास यह हमला हुआ. उस वक्त वहां हजारों लोग, पर्यटक और परिवार मौजूद थे. महज 20 सेकंड के अंदर महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक, हमले को 49 वर्षीय पामेला सिस्नेरोस ने अंजाम दिया. उसने 32 साल की महिला और 68 साल के पुरुष पर चाकू से हमला किया. अधिकारियों ने इसे अचानक और बिना किसी उकसावे के किया गया हमला बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है देखें.


बताया जा रहा है कि महिला के पेट में चाकू से वार किया गया था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, 68 वर्षीय पुरुष के पेट में भी चाकू लगा था. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिला गुलाबी शर्ट और जींस पहने नजर आ रही है. उसके हाथ में चाकू थे और वह कई पुलिस अधिकारियों के सामने खड़ी थी. आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद थी. पुलिस से सामना होने के दौरान कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >