ट्रंप के शपथ ग्रहण में दिखा खालिस्तानी आतंकी पन्नू! लगा रहा था यह नारा, Video हो रहा वायरल

Pannun in Trump oath ceremony: दावा किया जा रहा है कि मोस्ट वांटेड आतंकी समारोह में शामिल हुआ और वहां उसने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया. वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस हुआ तो कई लोगों ने अति सुरक्षित शपथ ग्रहण में एक आतंकवादी की मौजूदगी पर चिंता जताई है.

Pannun in Trump oath ceremony: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया? एक वायरल वीडियो में पन्नू खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हुआ दिखा. दावा किया जा रहा है गुरपतवंत सिंह पन्नू उस समय के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद था जब वहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे. इस पर कई लोगों ने चिंता भी जाहिर की है. दावा किया जा रहा है कि मोस्ट वांटेड आतंकी समारोह में शामिल हुआ और वहां उसने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया. वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस हुआ तो कई लोगों ने अति सुरक्षित शपथ ग्रहण में एक आतंकवादी की मौजूदगी पर चिंता जताई है. हालांकि वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स पन्नू ही है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

विदेश मंत्री भी समारोह में थे मौजूद

पन्नू ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कैसे पहुंचा इसको लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसने अपने संपर्क के जरिए टिकट खरीदा था. इसके बाद वो ट्रंप के आधिकारिक समारोह में प्रवेश कर पाया. बता दें, पिछले साल अमेरिका ने भारत के पूर्व अधिकारी पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

हो रही है जांच

साल 2023 में न्यूयॉर्क में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश भारतीय एजेंटों की ओर से किए जाने के अमेरिका के आरोप के बाद जांच का आदेश दिया गया था. अमेरिका ने विकास यादव का नाम पन्नू की हत्या के असफल प्रयास के संबंध में लिया है. पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है. बताया जाता है कि विकास यादव भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व अधिकारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >