फिर विवादों में घिरे FBI डायरेक्टर, अब गर्लफ्रेंड के साथ कहां पहुंच गए काश पटेल, जिस पर मचा बवाल

Kash Patel faces backlash over appearance with girlfriend: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन के डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं. वे ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी और उससे जुड़ी जांच के दौरान गर्लफ्रेंड के साथ एक पॉडकास्ट पर पहुंच गए. यह लोगों को रास नहीं आया, उन्होंने निदेशक पटेल की जमकर आलोचना की है.

Kash Patel faces backlash over appearance with girlfriend: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में हैं. इस बार भी वे गर्लफ्रेंड के साथ होने की वजह से ही लाइमलाइट में आए हैं. हुआ यह है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किन्स के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लेने पहुंच गए, जहां दोनों ने अपने रिश्ते पर चर्चा की. लेकिन लोगों को उनका पॉडकास्ट पर आना रास नहीं आया, क्योंकि इसी दौरान ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के आरोपी की देशभर में तलाश जारी है. सोशल मीडिया पर लोगों ने काश पटेल पर जमकर निशाना साधा. 

कैटी मिलर, ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर की पत्नी हैं. उन्होंने 16 दिसंबर को एक टीजर क्लिप जारी किया. इसमें काश पटेल और एलेक्सिस विल्किन्स को हंसते हुए अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा करते देखा गया. इस दौरान मिलर ने दोनों से काफी बातें कीं. उन्होंने पहला ही सवाल पूछा कि क्या आप यहूदी नहीं हैं, इस पर काश पटेल खिलखिलाकर हंसते हुए देखे गए. इंटरव्यू के दौरान विल्किन्स ने ऑनलाइन लगाए जा रहे उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्हें “मोसाद हनीपॉट” बताया गया है. उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें खतरनाक करार दिया और कहा कि वह न तो यहूदी हैं और न ही इजराइली. उन्होंने यह भी पूछा कि पटेल ने अब तक शादी के लिए प्रस्ताव क्यों नहीं दिया, जिस पर दोनों हंस पड़ते हैं. यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसके समय को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

हमलावर की तलाश में जुटी हैं एजेंसियां

एफबीआई अभी भी उस संदिग्ध की तलाश में जुटी है जिसने शनिवार को रोड आइलैंड के प्रोविडेंस स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की परीक्षा की तैयारी सत्र के दौरान गोलीबारी की थी. इस हमले में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए. संघीय एजेंट और स्थानीय पुलिस उस हमलावर की खोज  में जुटी हुई हैं. हालांकि एफबीआई ने संदिग्ध से जुड़े नए फोटो जारी किए हैं और हमलावर की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 50,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है. लेकिन इसी बीच पटेल का पॉडकास्टर केटी मिलर को इंटरव्यू देना कई सांसदों, पूर्व एफबीआई एजेंटों और राजनीतिक विरोधियों को नागवार गुजरा है. आलोचकों का कहना है कि इस पॉडकास्ट में शामिल होकर पटेल ने यह धारणा और मजबूत कर दी है कि वह ब्यूरो की सबसे गंभीर जिम्मेदारियों के बजाय निजी मामलों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कैलिफोर्निया के गवर्नर ने साधा निशाना

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के प्रेस कार्यालय ने भी इस क्लिप को दोबारा साझा करते हुए लिखा कि एक सामूहिक गोलीबारी का आरोपी अब भी फरार है, जबकि एफबीआई निदेशक के पास टैक्सपेयर्स के पैसे से चलने वाले निजी विमान में सवार होकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का समय है. पूर्व एफबीआई एजेंट और व्हिसलब्ल��अर काइल सेराफिन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “हम किस अजीब समयरेखा में जी रहे हैं? ये लोग आखिर हैं कौन?”

पटेल पर लग चुके हैं कई तरह के आरोप

पूर्व संघीय एजेंटों ने आरोप लगाया है कि पटेल ने बार-बार एफबीआई के संसाधनों का इस्तेमाल विल्किन्स के लिए किया, जबकि दोनों शादीशुदा नहीं हैं. पटेल पर आरोप है कि उन्होंने विल्किन्स के सिंगिंग प्रोग्रामों में शामिल होने के लिए एफबीआई के विमान का उपयोग किया, जो उन्हें सुरक्षा के लिए एजेंसी द्वारा मुहैया कराई गई है. एक और मौके पर उन्होंने अपने एक दोस्त को नशे की हालत में घर पहुंचाने के लिए एजेंटों को निर्देश दिए. पटेल पहले सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोपों से इनकार कर चुके हैं, लेकिन ब्राउन यूनिवर्सिटी गोलीकांड की जांच के दौरान उनके नेतृत्व पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-

CBI-FBI ने चलाया ऑपरेशन चक्र, US नागरिकों से 773000000 रुपये की लूट करने वाले नोएडा में पकड़ाए

इस नेता की लंबाई देख हैरान हुईं जॉर्जिया मेलोनी, कितनी लंबी इटालियन पीएम? लाखों रुपये बटोर चुकी हैं इससे

जूनियर ट्रंप ने की तीसरी सगाई, जानें कौन हैं 38 साल की मंगेतर बेटिना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >