न्यूयॉर्क को बर्बाद कर देगा ये मूर्ख कम्युनिस्ट, एंजेलीना जोली के पिता का जोहरान ममदानी पर तीखा हमला, ट्रंप को लेकर कही ये बात

Jon Voight criticizes Zohran Mamdani: ऑस्कर-विजेता अभिनेता और मशहूर हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली के पिता जॉन वॉयट ने ममदानी पर बेहद तीखा हमला बोला है. वॉयट ने उन्हें एक कम्युनिस्ट बेवकूफ करार देते हुए दावा किया कि 35 वर्षीय नव-निर्वाचित मेयर न्यूयॉर्क को विनाश के रास्ते पर ले जाएंगे. उन्होंने ट्रंप को एकमात्र उम्मीद बताया, जो ममदानी से बचा सकता है.

Jon Voight criticizes Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय मूल के माता पिता की संतान ममदानी ने 4 नवंबर को हुई न्यूयॉर्क सिटी की मेयरल चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा को हराया. उन्होंने इस जीत के साथ युवा नेता के तौर पर अपनी पहचान स्थापित की है. लेकिन उनकी नीतियां अमेरिका के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रही हैं. उन्होंने ममदानी के ऊपर तीखा हमला करना शूरू कर दिया है. इसकी पहल तो खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ने की. लेकिन अब यह न्यूयॉर्क सिटी के नए को लेकर विरोध की आवाजें लगातार तेज होती जा रही हैं. ऑस्कर-विजेता अभिनेता और मशहूर हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) के पिता जॉन वॉयट ने ममदानी पर बेहद तीखा हमला बोला है. वॉयट ने उन्हें एक “कम्युनिस्ट बेवकूफ” करार देते हुए दावा किया कि 35 वर्षीय नव-निर्वाचित मेयर न्यूयॉर्क को विनाश के रास्ते पर ले जाएंगे. 

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में वॉयट ने कहा कि ममदानी द सिटी दैट नेवर स्लीप्स को ढहा देंगे और चेतावनी दी कि न्यूयॉर्क अंधकार का स्थान बन जाएगा. उन्होंने कहा, “यह मेयर इस शहर को नष्ट कर देगा.” वॉयट ने आगे कहा, “हम अपने निजी घर, अपने बिजनेस और अपनी प्रॉपर्टी के अधिकारों की मांग करने के लिए बाध्य हैं. इसके लिए हमने इतनी कड़ी मेहनत की है. यह 35 वर्षीय मेयर उस शहर पर समाजवाद के नियम थोपने का कोई अधिकार नहीं रखता, जो मेहनतकश अमेरिकियों ने ईंट और पत्थर से अपने सर्वोच्च सिद्धांतों पर बनाया है. इसे रोका जाना चाहिए और उसकी मेयरल अवधि तुरंत समाप्त होनी चाहिए.”

अपने बयान के दौरान वॉयट ने निवासियों से मेयर-इलेक्ट का विरोध करने की अपील की, जिन्हें उन्होंने लगातार शहर के मूलभूत मूल्यों के लिए खतरा बताया. उन्होंने कहा, “न्यूयॉर्क के महान शहर के लोगों, आप अपने शहर को इस ‘कम्युनिस्ट बेवकूफ’ के हाथों खोने के खतरे में हैं. हम जनता, राष्ट्र के महान उद्देश्य, हमारे झंडे के सम्मान, लाल, सफेद और नीले रंग के लिए खड़े हों, जो ईश्वर के अधीन एक राष्ट्र है, जिसमें सभी के लिए स्वतंत्रता और न्याय है.”

उन्होंने अमेरिका को “हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि अमेरिकी सपना” की भूमि बताया. वॉयट ने आगे कहा कि अमेरिकी जनता ने “संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप पर भरोसा किया है. वही और केवल वही इस भयावह स्थिति को रोक सकते हैं, क्योंकि यह मेयर ममदानी न्यूयॉर्क की संपत्ति को नष्ट करने और उसे एक समाजवादी ‘क्रैप सिटी’ में बदलने की कोशिश करेगा.” उन्होंने अंत में कहा, “यह जनता के लिए एक चेतावनी है और गॉड आप सब पर कृपा करें. ईश्वर आशीर्वाद दें.”

वॉयट के वीडियो को देखें-

ममदानी की जीत के बाद बंटा अमेरिका

ममदानी की जीत के बाद अमेरिका में राजनीतिक और सामाजिक ध्रुवीकरण और बढ़ गया है. हॉलीवुड भी दो अलग-अलग खेमों में बंटा नजर आ रहा है. मेयर चुनाव के बाद दिए गए अपने पहले भाषण में ममदानी ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाया था, जिसके बाद से रिपब्लिकन खेमे और कड़ा रुख अपनाए हुए हैं. ममदानी एक प्रगतिशील, वामपंथी झुकाव वाले नेता माने जाते हैं. अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने सामाजिक आवास, मजदूरों के अधिकार और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं को मुख्य मुद्दा बनाया था. हाल ही में स्टारबक्स के कर्मचारियों ने काम का बॉयकाट करने की घोषणा की, जिसका ममदानी ने सपोर्ट किया है.  

ये भी पढ़ें:-

मां को मौत की सजा देंगे… यूनुस सरकार के खिलाफ गरजे शेख हसीना के बेटे, कहा- पार्टी से बैन नहीं हटा तो बांग्लादेश में होगा गदर

बांग्लादेश में हिंसक भीड़ पर गोली चलाने के आदेश, फैसला सुनाएगा ICT; शेख हसीना को सजा-ए-मौत की मांग

‘मरने का इंतजार था…’ 16 साल बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, 2010 में खुद को मरा दिखाकर था फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >