Joe Biden Birthday: जो बाइडेन कभी नहीं भूल पाएंगे वो क्रिसमस से पहले वाला दिन, टूटा था दुखों का पहाड़

Joe Biden Birthday: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आज से करीब 50 साल पहले एक ऐसा हादसा हुआ जिसे वे अबतक नहीं भुला सके हैं.

Joe Biden Birthday: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का 82वां बर्थडे है. उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल आए होंगे जिसने उन्हें खुशी दी, लेकिन एक ऐसा वाकया उनके साथ हुआ जिसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे. दरअसल, आज से करीब 50 साल पहले उनकी पहली पत्नी नीलिया और उनकी बेटी नाओमी क्रिस्टीना की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. हादसे में उनके बेटे ब्यू और हंटर, जिनकी उम्र क्रमश: 3 और 2 साल थी, गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना क्रिसमस से एक सप्ताह पहले हुआ था जिसने बाइडेन को पूरी तरह से झकझोर दिया. दुर्घटना के समय वे कार में नहीं थे.

जो बाइडेन की दिवंगत पत्नी की उम्र उस वक्त 30 साल थी जबकि बेटी महज 13 महीने की थी. 1972 में बाइडेन के सीनेट के लिए चुने जाने के कुछ समय बाद क्रिसमस ट्री लेने जाते समय कार दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई थी. इसके बाद 1977 में बाइडेन ने जिल बिडेन से शादी की. जिल ने ही उन्हें इस दुख से बाहर निकाला. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी आत्मकथा, ‘प्रॉमिसेस टू कीप: ऑन लाइफ एंड पॉलिटिक्स’ में लिखा है, ”हादसे के बाद मेरे मुंह से एक शब्द नहीं निकल पा रहा था. केवल मैं यह महसूस कर रहा था कि मेरा छाती भारी होता जा रहा है.”

Read Also : जो बाइडन ने पीएम मोदी को घुमाया फोन, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर हुई बात

नीलिया और जो बाइडेन की मुलाकात 1964 में बहामास में हुई थी, जब वे यूनिवर्सिटी के छात्र थे. दोनों ने केवल 2 साल बाद शादी कर ली. शादी के 6 साल बाद दुर्घटना हुई. उनकी पत्नी की कार डेलावेयर के होकेसिन में सड़क पर एक ट्रक से टकरा गई थी. टक्कर इतना जोर था कि नुकसान ज्यादा हुआ.

Read Also : जो बाइडन नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इतिहास में अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं वह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >