Jeffrey Sachs On Trump Tariffs: अमेरिकी अर्थशास्त्री ने की ट्रंप की तसल्ली से धुलाई, टैरिफ को अमेरिका के लिए बताया विनाशकारी

Jeffrey Sachs On Trump Tariffs: अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दुनियाभर में लगाए गए टैरिफ के लिए जोरदार हमला बोला है. जेफरी ने टैरिफ को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी बताया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने टैरिफ लगाकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है.

Jeffrey Sachs On Trump Tariffs: अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने टैरिफ न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- ” टैरिफ अमरिकी विदेश नीति के हितों के लिए बहुत ही आत्मघाती कदम है. अमेरिका और भारत के बीच वर्षों से सुधरते संबंध हमारी आंखों के सामने खत्म होते जा रहे हैं. यह अक्षमता चौंकाने वाला है. अमेरिकी सरकार की अक्षमता देखता हूं तो मुझे कभी आश्चर्य नहीं होता. लेकिन मैं कहूंगा कि यह उस स्तर तक पहुंच गया है जिसे देखकर मुझे वास्तव में आश्चर्य हुआ.”

टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी

जेफरी सैक्स ने कहा- “टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी है. यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. यह अमेरिकी संविधान के खिलाफ है. हमारे यहां एक व्यक्ति का शासन नहीं है. संविधान के अनुच्छेद 1, खंड 8 के तहत टैरिफ लगाना अमेरिकी कांग्रेस की जिम्मेदारी है. वास्तव में अब अमेरिकी अपीलीय अदालत में एक मुकदमा चल रहा है. जिसमें कहा गया कि ट्रंप ने ये टैरिफ लगाकर कानून का उल्लंघन किया है. इस बात की पूरी संभावना है कि ट्रंप की पूरी टैरिफ व्यवस्था को असंवैधानिक माना जाएगा. अब मुझे कहना होगा कि अमेरिका में हमारी अदालतें हमें विफल कर रही हैं. हम एक व्यक्ति शासन की ओर बढ़ रहे हैं. तो हम देखेंगे कि क्या संवैधानिक व्यवस्था वास्तव में कायम है. लेकिन किसी भी समझदार और इमानदार न्यायविद विवेक के आधार पर अदालतें यही कहेंगी कि यह एक व्यक्ति द्वारा सत्ता का गंभीर अतिक्रमण है.”

ट्रंप संविधान, कांग्रेस और न्यायलयों की अवहेलना कर रहे हैं : जेफरी सैक्स

ट्रंप पर हमला जारी रखते जेफरी सैक्स ने कहा, “अमेरिकी संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार आप आपातकाल की घोषणा करके अपनी इच्छानुसार कुछ भी नहीं कर सकते. लेकिन ट्रंप तो यही कर रहे हैं. वह संविधान, कांग्रेस और न्यायलयों की अवहेलना कर रहे हैं. और यह देखना अभी बाकी है कि क्या वह अमेरिकी राजनीतिक प्रणाली में सफल हो पाते हैं या नहीं. यह सब कहने के बाद आर्थिक दृष्टीकोण से और भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से ट्रंप की नीतियां असफल होने के लिए अभिशप्त हैं. वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं ला पाएंगे. वे अमेरिका को भू-राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर देंगे.”

अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध को भड़काने वाला प्रमुख कारक : जेफरी सैक्स

जेफरी सैक्स ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा- “अमेरिका यह सोचता है कि वह दुनिया के हर हिस्से पर अपना दबदबा कायम कर सकता है. ट्रंप को लगता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की शर्तें तय कर सकते हैं. वह जो कर रहे हैं और जो उन्हें करना चाहिए वह यह है कि वह कहें कि अमेरिका इस युद्ध में पक्षकार नहीं है. क्योंकि अमेरिका न केवल यूक्रेन में युद्ध में पक्षकार रहा है, बल्कि वह युद्ध को भड़काने वाला प्रमुख कारक भी रहा है. यह युद्ध इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका ने नाटो पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया और नाटो विस्तार के उद्देश्य ये 2014 में यूक्रेन सरकार को उखाड़ फेंका.”

कौन हैं जेफरी सैक्स ?

जेफरी सैक्स अमेरिकी अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और लेखक हैं. जेफरी वैश्विक गरीबी, आर्थिक विकास और जलवायु परिवर्तन पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं. वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >