Israel Lebanon War: लेबनान में बड़े हमले की तैयारी में इजराइल, गाजा में Missile Attack में कई लोगों की मौत

Israel Lebanon War: इजराइल ने लेबनान में बड़े हमले की धमकी दी है. इजराइल इसकी तैयारी भी कर रहा है.

Israel Lebanon War: इजराइल ने कहा है कि लेबनान में बड़े हमले की तैयारी चल रही है. इधर उत्तरी गाजा में कई मकानों पर इजराइली हमलों में 87 लोग मारे गए हैं या लापता हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बेत लहिया शहर पर शनिवार को रातभर और रविवार को हुए हमलों में 40 लोग घायल भी हुए हैं. गाजा के उत्तरी छोर पर स्थित बेत लहिया लगभग एक वर्ष पहले इजराइल के जमीनी हमले के पहले लक्ष्यों में से एक था.

इजराइल के टारगेट में गाजा

इजराइल पिछले दो सप्ताह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है. उसका कहना है कि हमास वहां फिर से संगठित हो गया है. फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं और उत्तर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पतन की कगार पर है. ईरान लेबनान में हमास और हिजबुल्ला आतंकवादी समूह का समर्थन करता है, जहां एक साल से बढ़ते तनाव ने पिछले महीने एक पूर्ण युद्ध का रूप ले लिया. बेत लहिया में हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. इसने हालांकि कहा कि वह गाजा में हवाई हमलों और जमीनी अभियानों दोनों को जारी रखे हुए है.

Also Read: India China News: भारत-चीन के बीच ऐतिहासिक सहमति, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेगी सेना

इजराइल ने हमलों में लेबनान के तीन सैनिकों की मौत पर अफसोस जताया

इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक दिन पहले हमले में तीन लेबनानी सैनिकों के मारे जाने पर सोमवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह देश की सेना से नहीं लड़ रही है. इजराइल ने कहा कि उसके सैनिकों को लगा कि वे आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के वाहन को निशाना बना रहे थे.

बेंजामिन नेतन्याहू और हमास ने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

गाजा में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद पिछले हफ्ते हिजबुल्ला ने कहा कि वह हमलावर इजराइली सैनिकों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. सिनवार पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद भीषण जंग शुरु हुई थी. इजराइल के सहयोगी देशों, गाजा के निवासियों और अन्य ने आशा व्यक्त की है कि सिनवार के मारे जाने से युद्ध की समाप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों ने अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है.

नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने का लिया संकल्प

नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने और समूह द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को मुक्त कराने का वादा किया है. वहीं, हमास का कहना है कि वह स्थायी युद्ध विराम, गाजा से इजराइली सैनिकों की पूरी तरह वापसी और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में ही बंधकों को रिहा करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >