Israel Gaza Attack: गाजा पर बरस रहे हैं रॉकेट और बम, बोले नेतन्याहू- 'अभी तो हमला शुरू हुआ है'

Israel Palestine War: इजराइल का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी रहा. नेतन्याहू ने कहा है कि हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है. हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी.

Israel Palestine War: आतंकवादी संगठन हमास और इजरायल के बीच भीषण लड़ाई जारी है. इजराइल के हमलों से गाजा में तबाही मची है. बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल और हमास की जंग में अब तक दोनों ओर से मिलाकर करीब 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में इजरायल के 700 से ज्यादा और गाजा करीब 6 सौ लोगों की मौत हुई है. अपने हमलों के दौरान हमास के लड़ाकों ने कई इजराइली नागरिकों को बंदी बना लिया है.

पीढ़ियों तक सुनाई देगी हमलों की गूंज- नेतन्याहू
इधर, हमास के खिलाफ इजराइल का हमला लगातार जारी है. गाजा पट्टी पर इजराइली रॉकेट और लड़ाकू विमान लगातार अटैक कर रहे हैं. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजराइल का भीषण हमला अभी तो शुरू हुआ है. नेतन्याहू ने राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में यह बात कही है. बता दें, इजराइल का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी रहा. नेतन्याहू ने कहा है कि हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है. हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी. 

दिल्ली में इजराइल दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

इजराइल हमास जंग के बीच दिल्ली पुलिस ने भारत में इजराइली दूतावास और चाबड़ हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास और मध्य दिल्ली के चांदनी चौक स्थित चाबड़ हाउस के आसपास तैनात स्थानीय पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

युद्ध को लेकर खात बातें

  • अब तक 1300 से अधिक लोगों की हुई मौत

  • अमेरिका के नौ और थाइलैंड के 12 लोगों की मौत

  • नेपाल के 10 छात्रों की मौत के बाद छात्रों ने वीडियो संदेश भेजकर मदद की लगायी गुहार

  • अमेरिका में इस्राइल और फिलीस्तीनी समर्थकों ने जगह-जगह निकाली रैली

  • ऑस्ट्रिया ने फिलीस्तीन में रोकी सहायता, जर्मनी सहायता की करेगा समीक्षा

  • हमास के कई परिचालन मुख्यालय तबाह

  • जेएनयू व जामिया विवि में वाम समर्थित छात्र समूहों ने किया फिलीस्तीन का समर्थन

  • इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर सभी कर्मी सुरक्षित

कैदियों को करायेंगे मुक्त : हमास

हमास के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि वे इस्राइल से सभी फिलस्तीनी कैदियों को आजाद कराना चाहते हैं. वेस्ट बैंक व यरूशलम विशेष रूप से अल-अक्सा मस्जिद में इस्राइली मौजूदगी को खत्म करना चाहते हैं.

हमास का होगा खात्मा : इस्राइल

इस्राइल की सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि हमास चरमपंथियों से जंग में इस्राइल का एक मकसद गाजा पट्टी में इस समूह को सत्ता से हटाना है. यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास के पास कोई सैन्य क्षमता नहीं बचे.

इस्राइल-हमास जंग पर पश्चिमी देश जहां एक सुर में बोलते दिख रहे हैं, वहीं, मुस्लिम देशों ने सतर्क प्रतिक्रिया दी है. यूएइ ने ताजा तनाव के लिए हमास जिम्मेदार ठहराया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि फिलिस्तीनी समूह हमास के इस्राइली शहरों पर हमला बेहद गंभीर है. इससे भारी तनाव पैदा हुआ है. सबसे आश्चर्यजनक रुख तुर्की का है. उसने कहा कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए वह सहयोग देने को तैयार है. कतर के विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संघर्ष को आगे न बढ़ाने की अपील की है. सऊदी अरब ने तनाव को कम करने पर जोर दिया. कहा कि संघर्ष में नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >