इजरायल का बड़ा दावा: हमास के नया सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर, एक हफ्ते पहले बना था लीडर

Israel kills Hamas Military Chief: इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया गया है. इजरायली सेना ने गाजा में एक एयर स्ट्राइक की, जिसमें ओहेद मारा गया. इसके अलावा दक्षिण लेबनान में भी कई हवाई हमले किए गए.

Israel kills Hamas Military Chief: इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में चलाए गए एक बड़े सैन्य अभियान में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया गया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार को कहा कि उसने गाजा पट्टी में एक विशेष अभियान चलाया गया. इसी दौरान हमास के नए प्रमुख मोहम्मद ओदेह को खत्म कर दिया है. इजरायल का दावा है कि ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के प्रमुख योजनाकारों में शामिल था. इसके साथ ही इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान में भी हवाई हमले तेज कर दिए हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर की गई. इजरायली सेना के मुताबिक, मोहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर हमले के दौरान हमास के इंटेलिजेंस स्टाफ का प्रमुख था. इजरायल ने ओदेह को गाजा के रिमाल इलाके में एयरस्ट्राइक में मार गिराया.

करीब एक सप्ताह पहले ही उसे हमास की सैन्य शाखा की कमान सौंपी गई थी. उसने एज्जेदीन अल-हद्दाद की जगह ली थी, जिसे दो सप्ताह पहले 15 मई को गाजा में इजरायली हमले में मार गिराए जाने का दावा किया गया था. इजरायल ने ओदेह पर कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

नेतन्याहू का सख्त संदेश

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर हमले में शामिल हर व्यक्ति तक इजरायल पहुंचेगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमने अब हमास की सैन्य शाखा के नेता और 7 अक्टूबर हमले के प्रमुख योजनाकारों में से एक मोहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है. हम सभी जिम्मेदार लोगों तक पहुंचेंगे.’

दक्षिण लेबनान में भी बढ़े इजरायली हमले

गाजा के साथ-साथ इजरायल ने दक्षिण लेबनान में भी अपने सैन्य अभियान तेज कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टायर और मरजायौन जिलों समेत कई इलाकों में इजरायली वायुसेना ने लगातार हवाई हमले किए. रिपोर्ट्स के अनुसार बुर्ज रहाल, कावथारियत अल-रुज, सरीफा, अस-सवाना और कबरिखा जैसे इलाकों में कई एयरस्ट्राइक की गईं. अरबी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंगलवार को दक्षिण लेबनान में हुए इजरायली हमलों में 31 लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में सेना के ठिकानों पर ‘यासीन बाहिनी’ का अटैक, सड़कें खोदकर रास्ते किए बंद, बुलडोजर से तोड़ा कैंप

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस, कहा- कीव में रहना खतरनाक, तुरंत निकलें राजनयिक

हिजबुल्लाह पर दबाव बढ़ाने के निर्देश

इन हमलों से पहले रविवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि इजरायल हिजबुल्लाह के साथ युद्ध की स्थिति में है और हाल के हफ्तों में उसके 600 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया गया है.

नेतन्याहू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘हम गैस से पैर नहीं हटा रहे हैं. इसके उलट मैंने सेना को और तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.’ बताया जा रहा है कि अमेरिका की ओर से भी हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े अभियान को लेकर समर्थन के संकेत मिले हैं, खासकर ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी के बाद इजरायल ने अपनी सैन्य रणनीति और आक्रामक कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >