Israel Iran War Live: खाड़ी क्षेत्र में तनाव बरकरार, ब्लिंकन ने तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से की बात

Israel Iran War Live Updates: ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. ईरान की ओर से लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं. हालांकि ईरान के अधिकांश मिसाइल को इजराइल की डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने हवा में ही नाकाम कर दिया है. ईरान ने हमला सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने दूतावास पर कथित रूप से इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में उठाया है.

Live Updates
3:57 PM. 15 Apr 24 10:27 AM. 15 Apr

ब्लिंकन ने तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से की बात

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल पर ईरान के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में संकट पैदा होने की आशंका के बीच जॉर्डन, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के समकक्षों से बातचीत की. बता दें, रविवार को ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन एवं मिसाइलें दागी, जिन्हें इजराइली, अमेरिकी और उसके सहयोगी सेनाओं ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया. इस हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव फैल गया है.

9:57 PM. 14 Apr 24 4:27 PM. 14 Apr

ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान में भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर सक्रिय करता है. +989128109115; +98993179567; +989932179359; +98-21-88755103-5

9:48 PM. 14 Apr 24 4:18 PM. 14 Apr

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नागरिकों को इजराइल न जाने की सलाह दी

ईरान-इजराइल संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, ये संघर्ष चिंता का विषय है. विदेश मंत्री ने कहा, उस क्षेत्र में भारत की अीम हिस्सेदारी है. विदेश मंत्री ने भारतीय नागरिकों को इजराइल न जाने की सलाह दी.

8:36 PM. 14 Apr 24 3:06 PM. 14 Apr

भारत में इजरायल के राजदूत ने ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज और 17 भारतीय नागरिकों पर दिया बड़ा अपडेट

ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली-संबद्ध जहाज पर सवार 17 भारतीयों और गाजा में बंधकों की स्थिति पर भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, जहाज 17 भारतीय नागरिकों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ रहा था. उन्होंने इस पायरेसी बताया. राजदूत ने कहा, यह साफ और स्पष्ट पायरेसी है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. मैं इस अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय मुद्दे पर अपनी नजर बनाकर रखा हूं. गाजा में 133 इजरायलियों का अपहरण, हमें हमास और उसके प्रायोजित ईरान पर जहाज और भारतीयों की रिहाई के लिए दबाव बनाना होगा.

5:44 PM. 14 Apr 24 12:14 PM. 14 Apr

दुनियी नहीं झेल सकती एक और जंग- यूएन चीफ

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ईरान द्वारा इजराइल पर किये गए हमले के कारण तनाव में गंभीर बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की और आगाह किया कि न तो क्षेत्र और न ही दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त कर सकती है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी पक्षों से ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया, जिससे पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर बड़े सैन्य टकराव छिड़ सकते हैं.

3:53 PM. 14 Apr 24 10:23 AM. 14 Apr

अमेरिका ने ईरान के हमले की निंदा की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल पर ईरान के हमले की निंदा की है. बाइडेन ने आगे की कार्रवाई के लिए जी-7 नेताओं की बैठक बुलाई है. बाइडन की इस प्रतिक्रिया के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने के प्रयासों में मदद की. इजराइल ने कहा कि उसने और उसके सहयोगी देशों ने ईरान की ओर से दागी गईं 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों में से अधिकतर को बीच में ही रोक दिया है. बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. बाइडेन ने कहा कि ईरान और यमन, सीरिया तथा इराक के उसके हमदर्दों ने इजराइल में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए अप्रत्याशित हमला किया. मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.

Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में एक और जंग की दस्तक हो गई है. इजराइल हमास के बाद इस क्षेत्र में ईरान इजराइल में जंग छिड़ गई है. ईरान इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से लगातार हमला कर रहा है. वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा है कि हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह की स्थिति के लिए तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >