Israel Iran War: आठ दिनों से जारी है ईरान-इजराइल जंग, बातचीत से निकलेगी राह या अमेरिका करेगा हमला

Israel Iran War: इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब काफी भीषण हो गई है. करीब 8 दिनों से दोनों मुल्क एक-दूसरे पर बम और मिसाइल से हमला कर रहे हैं. शुक्रवार को भी दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमले जारी हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर युद्ध में सैन्य भागीदारी पर विचार कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास भी कर रहे हैं.

Israel Iran War: ईरान और इजरायल (Iran-israel Conflict) के बीच जारी जंग को लेकर मिडिल ईस्ट में जबरदस्त तनाव है. रूस और चीन के बाद अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इजराइल के हमलों की निंदा की है. नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान के नागरिक, परमाणु संयंत्र और ऊर्जा ठिकानों पर हमला ठीक नहीं है. इससे क्षेत्र में एक बड़ी लड़ाई छिड़ सकती है. इससे पहले रूस और चीन ने भी इजराइल के हमलों की निंदा की थी. गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात करने के दौरान शी जिनपिंग ने सख्त लहजे में इजराइल को सीज फायर करने को कहा.

8 दिनों से जारी है युद्ध

इजराइल और ईरान के बीच बीते 8 दिनों से घमासान लड़ाई हो रही है. मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलों से दोनों मुल्कों की जमीन थर्रा रही है. इजराइल ने कहा कि उसने शुक्रवार सुबह ईरान में हवाई हमले किए जिसमें 60 से अधिक विमानों ने मिसाइलों के निर्माण से जुड़े औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाया. इजराइल ने यह भी कहा कि उसने ईरान के रक्षा नवाचार और अनुसंधान संगठन के मुख्यालय को निशाना बनाया. ईरानी मीडिया के अनुसार शुक्रवार की सुबह इजराइली हवाई हमले कैस्पियन सागर के रश्त शहर तक पहुंच गए.

युद्ध में शामिल होने पर विचार कर रहा अमेरिका

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी शुक्रवार को दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमले किए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर युद्ध में सैन्य भागीदारी पर विचार कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू होते दिख रहे हैं. ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र पर हमला किया जाए जो एक पहाड़ के नीचे स्थित है और इसे व्यापक रूप से पहुंच से बाहर बताया जाता है, लेकिन अमेरिका के बंकर बस्टर बम उसे नष्ट कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि वह अगले दो सप्ताह के भीतर यह फैसला करेंगे कि ईरान पर हमला करना है या नहीं. इस बीच उन्हें अब भी इस बात की काफी संभावना दिखती है कि वार्ता के माध्यम से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और इजराइल की मांगें पूरी हो सकती हैं.

ईरान के विदेश मंत्री कर रहे बैठक की तैयारी

युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक के साथ बैठक के लिए जिनेवा जा रहे हैं. ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की और ऐसे समझौते की संभावना पर चर्चा की जिससे संघर्ष कम हो सकता है. वहीं ईरान बातचीत को लेकर सख्त हो गया है. ईरान ने कहा है कि पहले इजराइल हमला बंद करे तभी बातचीत हो सकती है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >