Israel-Hezbollah War Updates: हिज्बुल्ला के लड़ाकों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मार रहा है इजराइल, इब्राहिम कोबेसी ढेर

Israel-Hezbollah War Updates: हिज्बुल्ला ने अपने शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत की पुष्टि कर दी है. इजराइल लगातार हिज्बुल्ला के लड़ाकों को निशाना बना रहा है.

Israel-Hezbollah War Updates: हिज्बुल्ला का शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी मारा गया है. हिज्बुल्ला ने अपने एक शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत की पुष्टि कर दी है, जो दक्षिणी बेरूत उपनगर में इजराइली हमले में मारा गया. हमले में 6 मंजिला इमारत की तीन मंजिलों को निशाना बनाया गया था. एक सप्ताह से भी कम समय में बेरूत पर यह इजराइल का तीसरा हमला था. इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जारी जंग के तेज होने के बीच कोबेसी आतंकवादी संगठन का पहला सदस्य है जिसे मौजूदा संघर्ष के दौरान मृत घोषित किया गया है.

इजराइल की ओर से कहा गया कि कोबेसी हिज्बुल्ला का शीर्ष कमांडर था, जो संगठन की रॉकेट और मिसाइल इकाई का जिम्मा संभालता था. इजराइली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कोबेसी इजराइल की ओर निशाना बनाकर रॉकेट और मिसाइल दागे जाने के लिए जिम्मेदार था और उसने वर्ष 2000 के हमले की साजिश रची थी जिसमें तीन इजराइली सैनिकों का अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी.

हिजबुल्ला के 1600 ठिकानों पर इजराइली हमले

इजराइली सेना ने सोमवार तड़के दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के 1600 ठिकानों पर हवाई हमले किये. इस हमले में मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़ कर 558 हो गयी, जबकि 1835 लोग घायल हो गये. घायलों को लेबनान के 54 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 50 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं. वर्ष 2006 में इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध के बाद यह सबसे भीषण हमला है. इस्राइली हमले के बाद दक्षिणी लेबनान में लोग अपने घरों को छोड़ कर दूसरी जगह पलायन करने को मजबूर हैं. मंगलवार को भी दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से गुजरने वाला मुख्य राजमार्ग बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया. यह 2006 के बाद सबसे बड़ा पलायन बताया जा रहा है.

Read Also : Israel-Hezbollah War : लेबनान में इजराइल ने बरसाए बम, 492 की मौत, 2006 के बाद सबसे बड़ा पलायन

हिजबुल्ला को खदेड़ने के लिए हर कदम उठायेंगे : इजराइल

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना इजराइल के साथ लेबनान की सीमा से हिजबुल्ला को खदेड़ने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेगी. उन्होंने दावा किया कि सोमवार को किये गये व्यापक हवाई हमलों से हिजबुल्ला को भारी नुकसान पहुंचा है. कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हम खतरों को खत्म करना चाहते हैं. हम इस मिशन को पूरा करने के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे. हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >