Israel Hezbollah War Updates: इजराइल ने बना लिया हिजबुल्लाह को खत्म करने का प्लान?

Israel Hezbollah War Updates: इजराइल ने हिज्बुल्लाह की कमर तोड़ दी है. वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल के साथ मोबाइल में धमाकों ने दहशत फैला दी है.

Israel Hezbollah War Updates: लेबनान की राजधानी बेरूत में दहशत का माहौल है. यहां पेजर के बाद वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में सीरियल ब्लास्ट से डर लोगों के बीच साफ नजर आ रहा है. पहले मंगलवार को पेजर में धमाकों में कई लोगों की मौत हुई. इसके कुछ घंटों के बाद ही वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल के साथ मोबाइल में भी धमाकों की खबरें आने लगी. इस बीच इजराइली सेना प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह को बड़ी कीमत चुकानी होगी. इजरायली सेना प्रमुख जनरल हर्जी हलेवी ने इजरायल की उत्तरी कमान का दौरा किया है.

हर्जी हलेवी ने कमांडरों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी भी ऐसी चीजें हैं जिसे एक्टिव नहीं किया गया है. जब भी हम किसी निश्चित स्टेज के लिए काम कर रहे होते हैं, तो अगले दो स्टेज पर पहले से ही आगे बढ़ने के लिए तैयार रहते हैं. इजरायली अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में हिजबुल्लाह के साथ हो रहे घटनाक्रम पर कोई कमेंट नहीं किया है.

मोसाद की ओर उठीं उंगलियां

पेजर में हुए विस्फोट को लेकर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर सवाल उठ रहे हैं. लेबनान के एक वरिष्ठ रक्षा सूत्र ने बताया कि मोसाद ने ताइवान में बने 5000 पेजरों में एक छोटा-सा विस्फोटक प्लांट किया था. ये सारे पेजर ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने ऑर्डर किये थे. इसके अलावा, इस्राइल और अमेरिका के सूत्रों ने बताया कि ये सारे धमाके वक्त से पहले कर दिये गये, क्योंकि इस्राइल को ये अंदेशा हो गया था कि हिज्बुल्ला को उनकी योजना की भनक लग गयी है.

हिजबुल्ला ने बदला लेने की खायी कसम

हिज्बुल्ला और लेबनान की सरकार ने इस हमले के लिए इस्राइल पर आरोप लगाया है. हिजबुल्ला ने इसे ‘आपराधिक आक्रमण’ बताया है और इसका बदला लेने की कसम खायी है. हिजबुल्ला ने कहा वह ईरान समर्थित फिलीस्तीनी समूह के सहयोग के लिए काम कर रहा है और करता रहेगा. उधर, इस्राइल की सेना ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं, लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने भी इन धमाकों के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है. कहा कि इस्राइल ने लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है.

Read Also : Lebanon Blast 2: लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, इस बार वॉकी-टॉकी फटा, कई लोग घायल

हंगरी में बने थे ये पेजर

इधर, ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो ने कहा है कि ये पेजर (एआर-924) उन्होंने नहीं बनाये हैं. इन पेजरों पर इसी कंपनी का लोगो है, लेकिन इसका निर्माण हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग केएफटी ने किया है. उनकी कंपनी का पिछले तीन साल से बीएसी के साथ लाइसेंस समझौता है. कंपनी के मुताबिक, पेजर में लगी बैटरी 85 दिन तक चल सकती है.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >