Israel Hezbollah War: इजराइल के हमले में लेबनान में 700 लोगों की मौत, अब जमीनी लड़ाई की तैयारी कर रहा IDF!

Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई जारी है. इजराइल के हवाई हमलों से लेबनान में तबाही मची है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एक सप्ताह के हमले में 700 लोगों की मौत हो गई है.

Israel Hezbollah War: इजराइल एक तरह हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. तो वहीं IDF लेबनान स्थित हिजबुल्ला पर भी ताबड़तोड़ हमला कर रह रही है. इस सप्ताह लेबनान पर इजराइल के हमले में 700 लोगों की मौत हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. इजराइल ने लेबनान पर यह कहते हुए हमले तेज कर दिये हैं कि वह हिज्बुल्ला की सैन्य क्षमताओं और उसके वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बना रहा है. वहीं लेबनान पर हमले को लेकर इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि अगर हिज्बुल्ला की ओर से गोलीबारी जारी रही तो वह लेबनान में भी गाजा जैसे हमले करेगा. इससे इस बात की चिंता ज्यादा बढ़ गई है कि कहीं इजराइल और लेबनान के बीच पूर्ण युद्ध न छिड़ जाए.

लाखों लोग हुए विस्थापित
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने अनुमान जाहिर किया है कि हमास के पक्ष में उत्तरी इजराइल में हिज्बुल्ला की ओर से किए गये रॉकेट हमले के बाद से जो लड़ाई छिड़ी हैं उससे लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. अनुमान है कि लेबनान में 2 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिका, फ्रांस और अन्य सहयोगी देशों ने 21 दिनों के संघर्ष विराम का दोनों पक्षों से आह्वान किया है. लेबनान के विदेश मंत्री ने संघर्ष विराम प्रयासों का स्वागत किया साथ ही कहा कि इजराइल की ओर से लेबनान के सीमावर्ती गांवों में मचाई जा रही सुनियोजित तबाही की निंदा की.

इजराइल कर रहा है जमीनी हमले की तैयारी!
अमेरिकी की एक अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इजराइल ने लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी शुरू कर दी है. उत्तरी इजरायल में IDF अपनी सैन्य तैनाती कर रहा है. इसके लिए इजरायल ने अपने रिजर्व सैनिकों को बुलाया है. रिपोर्ट में कहा है कि इजराइल उन सैनिकों को लेबनान में घुसकर हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है.

तैनात हो रहे हैं इजराइली टैंक और बख्तरबंद
इधर, इजराइली टैंक और बख्तरबंद वाहनों को लेबनान से सटी देश की उत्तरी सीमा पर ले जाते हुए देखा गया है. इसी कड़ी में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल हिज्बुल्ला पर पूरी ताकत से हमला कर रहा है और जब तक उसके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते तब तक वह नहीं रुकेगा.

Also Read: बीजेपी ने जीता MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव, केजरावाल का आरोप- BJP ने चुरा लिया जनादेश

Israel Hezbollah War: इजरायल-हिजबुल्लाह की जंग में कूदा तीसरा देश, इजरायल पर बरसाएं मिसाइल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >