Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजराइल का ‘बुलडोजर एक्शन’, जमीदोंज हुई यह आलीशान इमारत! देखें तस्वीर

1 / 1
Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजराइल का ‘बुलडोजर एक्शन’, जमीदोंज हुई यह आलीशान इमारत! देखें तस्वीर
फुल स्क्रीन में देखें

Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजराइल का ‘बुलडोजर एक्शन’, जमीदोंज हुई यह आलीशान इमारत! देखें तस्वीर

इजराइली सेना ने गाजा पर हमले के साथ-साथ बुलडोजर से भी कार्रवाई की. इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के रामल्ला में बिना अनुमति बनाए जा रहे अल जलाजौन शरणार्थी शिविर में बंदी बाजेस नखलेह के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की.

बीते 22 दिनों से इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. हमास के लड़ाके इजराइल की जमीन पर रॉकेट से हमला कर रहे हैं तो इजराइली बारूद गाजा पट्टी पर बड़ी-बड़ी इमारतों को जमींदोज कर रही है. दोनों के बीच छिड़ी जंग में दोनों तरफ से लोग मारे जा रहे हैं. इजरायली सेना की ओर से हुए हमले में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं हमास के हमले में इजराइल के करीब 1400 लोगों की मौत हुई है.

इधर, इजराइली सेना ने गाजा पर हमले के साथ-साथ बुलडोजर से भी कार्रवाई की. इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के रामल्ला में बिना अनुमति बनाए जा रहे अल जलाजौन शरणार्थी शिविर में बंदी बाजेस नखलेह के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की. इजराइली सेना ने कहा कि कि बिल्डिंग परमिट नहीं होने के कारण रामल्ला के उत्तर में अल-जलाजोन शिविर में बाजीस नखला के घर को गिराया गया.

बता दें, आतंकियों की तलाश में इजराइल लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है. IDF ने शनिवार को बताया कि सेना ने बमबारी कर हमास के कुछ कमांडर को मार गिराया है. इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के उस कमांडरों को मार गिराया है जिसने 7 अक्टूबर को घुसपैठ करने वाले आतंकियों का नेतृत्व किया था. सेना ने कहा है कि असेम अबू रकाबा को मार गिराया गया है.

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है. वहीं, गाजा पट्टी पर इजराइल का हमला भी तेज होता जा रहा है. इजराइली सेना हवाई हमलों के साथ-साथ जमीनी हमले भी तेज कर दी है. इजराइल की सेना ने कहा कि वह क्षेत्र में जमीनी अभियान व्यापक रूप से शुरू कर रही है.

वहीं, इजराइल के हवाई हमलों के कारण हुए विस्फोट से गाजा सिटी के आसमान में लगातार चमक दिखाई देती रही. फलस्तीन के टेलीकॉम प्रदाता पालटेल के मुताबिक बमबारी के कारण गाजा में इंटरनेट, सेल्युलर और लैंडलाइन सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित हो गई है.

इधर, इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा है कि गाजा में इजराइली सेना जमीनी हमला भी तेज करती जा रही है. सेना गाजा पट्टी में दाखिल होकर हमास के लड़ाकों पर हमला कर रही है. हमास के मीडिया केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजराइली बलों के साथ रातभर तेज संघर्ष जारी रहा, जिसमें सीमा पर तारबंदी के पास के कई स्थानों पर टैंक से हमले शामिल हैं.

गाजा बॉर्डर पर इजराइल की 3 लाख से ज्यादा सेना खड़ी है, जिसे अब इजराइल सरकार ने जमीनी कार्रवाई का आदेश दे दिया है. शुक्रवार को गाजा बॉर्डर पर आईडीएफ ने एंट्री भी की थी. वहीं, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमास-शासित गाजा में इजराइली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,300 फलस्तीनी मारे गए हैं.

इजरायली सेना का कहना है कि शुक्रवार को आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने गाजा में कई आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया. रातभर इजराइली सेना का हमला जारी रहा. इजराइल का दावा है कि सेना ने आतंकवादी ग्रुप की 150 से ज्यादा सुरंगों और बंकरों पर हमला किया है. इजराइली सेना ने जमीनी कार्रवाई में हमास के कई लड़ाकों के मारे जाने का भी दावा किया है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >