Video: इजराइल ने गाजा पट्टी को कर दिया धुआं-धुआं

हमास के हमले के बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजराइल के टैंक, आर्मी और लड़ाकू विमान आतंकियों के ठिकानों पर भयंकर हमला कर रहे हैं. ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है.

इजराइल और हमास के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया है. हमास के हमले के बाद इजराइल की ओर से भी ताबड़तोड़ अटैक जारी है. इजराइली टैंक गाजा में दाखिल हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना की सात बटालियनों गाजा में दाखिल हुई है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने गाजा सीमा पर हमास के तीन स्क्वॉड भी तबाह कर दिए हैं. इससे पहले इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा की हमास के हमले में कम से कम 40 ईजराइली लोग मारे गए हैं. वहीं, इजराइल के अस्पतालों में सैकड़ों घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर है. हमास के हमले के बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजराइल के टैंक, आर्मी और लड़ाकू विमान आतंकियों के ठिकानों पर भयंकर हमला कर रहे हैं. ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >