Iran Israel War: ईरान के हवाई हमले के बाद इजराइल में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद, सुरक्षा के लिए बजाए जा रहे सायरन

Iran Israel War: ईरान ने शनिवार 13 अप्रैल को देर रात इजराइल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलें तथा क्रूज मिसाइलें दागीं. इजराइल ने दावा किया कि ईरान ने 170 ड्रोन, 30 से अधिक क्रूज मिसाइल और 120 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागीं.

Iran Israel War: ईरानी हवाई हमले के जवाब में इजराइल ने जो दावा किया है, उसके अनुसार सारे हमले को नाकाम कर दिया गया है. रविवार को ईरान बताया कि हवाई हमला समाप्त हो गया है. इधर इजराइल ने भी अपने हवाई क्षेत्र खोल दिए हैं. ईरानी हमले के बीच इजराइल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इजराइल में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इजराइल रक्षा बल ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगले कुछ दिनों तक कोई भी शैक्षणिक गतिविधि, कार्यक्रम या नियोजित यात्राएं नहीं होंगी.

1000 से अधिक लोगों वाले सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक

इजराइल ने ईरानी हमले को देखते हुए अपने नागरिकों से अलर्ट रहने की सलाह दी है. जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, होम फ्रंट कमांड ने कहा कि 1000 से अधिक लोगों वाला कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है.

इजराइल ने आसमान में तैनात किए दर्जनों विमान

ईरानी हमले को रोकने और जवाबी कार्रवाई के लिए इजराइल ने भी पूरी तैयारी कर ली है. इजराइल रक्षा बल ( आईडीएफ ) ईरान के हमले के लिए हाई अलर्ट पर है. आसमान में दर्जनों विमान तैयार हैं. इधर नागरिकों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. सुरक्षा के लिए सायरन बजाए जा रहे हैं और कहा गया है कि सायरन बजने पर 10 मिनट तक के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण ले लेंगे.

ईरान ने इजराइल पर क्यों किया हमला

सीरिया में एक अप्रैल को हवाई हमले में ईरानी वाणिज्य दूतावास में दो ईरानी जनरल के मारे जाने के बाद ईरान ने बदला लेने का प्रण लिया था. ईरान ने इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाया था. हालांकि इजराइल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. मालूम हो दोनों देशों के बीच कई साल से संघर्ष जारी है. यह पहली बार है जब ईरान ने देश की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद शुरू हुई दशकों की दुश्मनी के बाद इजराइल पर सीधे तौर पर हमला किया है.

Also Read: ईरान के कब्जे में इजराइली जहाज, बेटे की सलामती की दुआ कर रहा केरल का बुजुर्ग दंपती

Also Read: ईरान के हमले की कई देशों ने की निंदा, इजराइली ने कहा- एकजुट हो मित्र देश

Also Read: ईरान ने इजराइल के जहाज पर किया कब्जा, 17 भारतीय नागरिक भी हैं सवार

Also Read: Iran Israel Crisis Explainer: ईरान और इजराइल में कभी भी छिड़ सकती है जंग, जानें क्यों तनी हैं मिसाइलें

Also Read:भारत कड़े कदम उठाने के लिए तैयार’, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यात्रा करने से बचने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >