Israel Attacks Iran : जख्मी ईरान को अमेरिका की चेतावनी, इजराइल पर मत करना पलटवार वरना…

Israel Attacks Iran : इजराइल ने ईरान पर हमला किया है. इस हमले के बाद अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया आई है जिसमें उसने ईरान को चेतावनी दी है.

Israel Attacks Iran : इजराइल के हमले के बाद अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया आई है. अमेरिका ने कहा कि ईरान पर इजराइल के हमलों के बाद दोनों शत्रु देशों के बीच सैन्य हमले बंद हो जाने चाहिए. साथ ही, अमेरिका ने तेहरान को चेतावनी दी कि वह इजराइल के खिलाफ कोई जवाबी कार्रवाई न करे.

ईरान को अमेरिका की चेतावनी

अमेरिका ने कहा है कि ईरान पर इजराइल के हमलों से हिसाब बराबर हो चुका है. अब दोनों दुश्मन देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद हो जाने चाहिए. अमेरिका ने ईरान को अब इजराइल पर जवाबी हमले करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे डाली है. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मीडिया में ये खबर चल रही है. इसमें कहा गया है कि अमेरिका के प्रशासन को लगता है कि इजराइली (सैन्य) अभियान के उपरांत अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले बंद होने चाहिए.

अमेरिका का हमले में कोई हाथ नहीं

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अन्य सहयोगी देश भी सैन्य हमले बंद करने को लेकर सहमत हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने शुक्रवार को पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी. व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजराइली अभियान सटीक टारगेट पर था. अमेरिका का इस हमले में कोई हाथ नहीं.

Read Also : Israel Attacks Iran : ईरान करेगा इजराइल पर पलटवार? हमले के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

इजराइल के हमले के बाद ईरान ने क्या कहा

इजराइल के हमले को लेकर Associated Press ने एक खबर दी है. इसके अनुसार, ईरान ने कहा कि इजराइली हमलों में इलम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया है. इजराइल के हमलों में सीमित क्षति हुई है. ईरान के सशस्त्र बलों का यह बयान सरकारी टेलीविजन चैनल पर दिखाया गया है जिसमें नुकसान से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Israel Attacks Iran : ईरान पर इजराइल ने किया 100 वॉर प्लेन से हमला, जानें अबतक की 10 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >