Israel Attack : टूटे घर-बिखर रही जिंदगी, इजराइली बमों से तबाह होता गाजा... देखें युद्ध की भयावह तस्वीरें

Israel Hamas War: इजरायल के भीषण हमलों से गाजा की धरती हर पल दहल रही है. हर तरफ मलबा और बर्बादी ही बर्बादी नजर आ रही है. आम लोग दहशत के साये में जी रहे हैं. इजरायल इतना बारूद बरसा रहा है कि हर मिनट कई विस्फोट हो रहे हैं.

7 अक्टूबर की घटना के बाद से इजराइल गाजा पट्टी पर हर दिन बम बरसा रहा है. दिन रात इजराइली बारूद गाजा के रिहायशी इलाकों पर धमाके कर रहे हैं. इजराइली हमले में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, और हजारों लोग अस्पताल में पड़े हैं. इजराइली हमले में गाजा की बड़ी-बड़ी इमारतें टूट-टूटकर जमीन में बिखर रही हैं.

इजराइली हमलों में गाजा मलबे का शहर बन गया है. हर तरफ मलबे ही मलबे दिखाई दे रहे हैं. मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं इसका कोई हिसाब नहीं है.

इजराइली सेना अपनी तोपों से हमास के ठिकानों पर जमकर गोला-बारूद बरसा रही है. वहीं फलस्तीनी गुटों का दावा है कि अब तक 7000 से ज्यादा लोग इस हमले में मारे गए हैं.  

इजरायल के भीषण हमलों से गाजा की धरती हर पल दहल रही है. हर तरफ मलबा और बर्बादी ही बर्बादी नजर आ रही है. आम लोग दहशत के साये में जी रहे हैं. इजरायल इतना बारूद बरसा रहा है कि हर मिनट कई विस्फोट हो रहे हैं.

पूरी गाजा पट्टी धुआं-धुआं हो गई है. इजराइल में बारिश की बूंद की तरह बम बरस रहे हैं. इजराइल ने इस बार जितना भीषण हमला किया है, इससे पहले कभी इतना भीषण हमला नहीं किया था. हर बीते दिन के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ रही है.

गाजा में हजारों की संख्या में इमारत मलबे की ढेर बन चुकी है. जिस घर में इजराइली बम गिर रहे हैं देखते ही देखते वो घर मलबे में तब्दील हो जा रही है. हालांकि हमास के लड़ाकों ने इतनी तबाही के बाद भी हार नहीं मानी है. हमास की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हो रही है.

इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है. इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा है कि गाजा में जमीन कांप गई और क्षेत्र के हमास शासकों के खिलाफ युद्ध एक नए चरण में प्रवेश कर गया है.

इजराइली सेना ने शनिवार को कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिसमें गाजा के खुले इलाकों में टैंकों की टुकड़ियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जिनमें से कई स्पष्ट रूप से सीमा के नजदीक हैं. सेना ने कहा कि युद्धक विमानों ने हमास की दर्जनों सुरंगों और भूमिगत बंकरों पर बमबारी की.

इजराइल के हवाई हमलों के कारण हुए विस्फोट से गाजा सिटी के आसमान में लगातार चमक दिखाई देती रही. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लभगग 1700 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. (भाषा इनपुट से साभार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >