Iraq: बगदाद में फुटबॉल मैदान के पास गैस टैंकर में विस्फोट, 10 लोगों की मौत

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद टैंकर के टुकड़े आसपास की रिहाइशी इमारतों और फुटबॉल मैदान में जा गिरे. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट तकनीकी खामी के कारण हुआ या फिर यह निशाना बनाकर किया गया हमला था.

इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान के पास गैस टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

टैंकर के टुकड़े रिहाइशी इमारतों में गिरे

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद टैंकर के टुकड़े आसपास की रिहाइशी इमारतों और फुटबॉल मैदान में जा गिरे. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट तकनीकी खामी के कारण हुआ या फिर यह निशाना बनाकर किया गया हमला था.

Also Read: ईरान-इराक के जैसे हैं पश्चिम बंगाल के हालात, बोले भाजपा प्रमुख दिलीप घोष

नये मंत्रिमंडल को मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद हुआ धमाका

यह विस्फोट इराक की संसद द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित मतदान के जरिये एक नये मंत्रिमंडल को मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद हुआ, जिसे देश में जारी राजनीतिक तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी सफलता करार दिया गया था.

2019 में इराक में हुए थे सरकार विरोधी प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सौदानी की अध्यक्षता वाला यह मंत्रिमंडल 2005 के बाद देश का पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के समूह के सदस्य शामिल नहीं हैं. अक्टूबर 2019 में इराक ने बगदाद और अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर 2021 में समय पूर्व चुनाव कराए थे. प्रदर्शनकारियों ने 2003 के अमेरिकी आक्रमण के बाद देश में स्थापित राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >