ईरान में शादी समारोह पर संदिग्ध US हमले में 5 की मौत, वेंस बोले- गलती हुई तो उससे सीखेंगे

ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक शादी समारोह में हुए जबरदस्त विस्फोट में पांच लोगों की मौत और करीब 70 लोगों के घायल होने से अमेरिकी हमले की आशंकाएं बढ़ गई हैं. हालांकि अमेरिका ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

ईरान के दक्षिणी हिस्से में शादी समारोह के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने अमेरिकी हमले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि करीब 70 लोग घायल हुए हैं. हथियार विशेषज्ञों के विश्लेषण में आशंका जताई गई है कि विस्फोट अमेरिकी हथियार की सीधे टक्कर से हुआ. हालांकि, अमेरिका ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस बीच, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि वॉशिंगटन घटना की जांच कर रहा है और अगर अमेरिकी सेना से कोई गलती हुई है तो उससे सीखने की कोशिश की जाएगी.

अमेरिकी सेना का दावा- हम कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाते

अमेरिकी सेना ने ईरान में शादी समारोह में हुए विस्फोट की रिपोर्टों पर कहा कि उसे घटना की जानकारी है, लेकिन अमेरिका कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाता. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, जांचकर्ता मौतों के पीछे कई संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं.

मिसाइल के मलबे या रिकॉशे की भी जांच

अमेरिकी जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं लोगों की मौत अमेरिकी हमले की वजह से तो नहीं हुई. इसके अलावा ईरानी एयर डिफेंस मिसाइल के मलबे, किसी मिसाइल के रिकॉशे (उछलकर लगने) या रास्ते से भटक गए किसी डिफेंस इंटरसेप्टर की संभावना की भी जांच की जा रही है.

ट्रंप प्रशासन पर युद्ध खत्म करने का बढ़ता दबाव

इस घटना के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को खत्म करने का घरेलू दबाव बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध में हो रही मौतों और बढ़ते खर्च का असर ट्रंप की लोकप्रियता पर भी पड़ रहा है. नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से पहले यह उनके प्रशासन के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता जा रहा है.

करीब छह महीने पहले स्कूल पर भी हुआ था मिसाइल हमला

यह घटना उस हमले के करीब छह महीने बाद हुई है, जिसमें ईरानी अधिकारियों के मुताबिक एक प्राथमिक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 175 से ज्यादा बच्चों और शिक्षकों की मौत हुई थी. रॉयटर्स ने उस समय रिपोर्ट किया था कि अमेरिकी सेना के शुरुआती आंतरिक आकलन में अमेरिकी बलों के उस हमले के लिए जिम्मेदार होने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, पेंटागन ने अपनी जांच के नतीजे सार्वजनिक नहीं किए हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से 1,243 लोगों की मौत और 4,875 लापता; PM बालेंद्र शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >