Iran War : फिर भड़क सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध, मोहम्मद जफर असदी ने जानें क्या कहा

Iran War : गुरुवार (30 अप्रैल) शाम ईरान का ड्राफ्ट प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया. पाकिस्तान ने इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों देशों के बीच मैसेज पहुंचाया. ईरान का प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आया.

Iran War : एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा तेहरान का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच लड़ाई फिर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. ईरान के स्टेट मीडिया के मुताबिक, ईरान का ड्राफ्ट प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया, हालांकि इसमें क्या शर्तें थीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई. इसी बीच, ईरान की सैन्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद जफर असदी ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से टकराव होने की संभावना है. AFP (न्यूज एजेंसी) के हवाले से Fars News Agency ने भी इस बयान की पुष्टि की है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे ईरान के प्रस्ताव से वे खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल जो ऑफर दिया गया है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं. यह तनाव तब शुरू हुआ था जब 28 फरवरी को अमेरिका और ईजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. इसके बाद हालात बिगड़ गए थे, हालांकि 8 अप्रैल को अस्थायी सीजफायर के बाद फिलहाल लड़ाई रुकी हुई है.

अमेरिका नहीं दिख रहा है भरोसेमंद

मोहम्मद जफर असदी ने इस अस्थायी सीजफायर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सबूत बताते हैं कि अमेरिका अपने वादों या समझौतों को लेकर भरोसेमंद नहीं दिख रहा है. इसलिए हालात फिर बिगड़ सकते हैं.

ईरान के नए ड्राफ्ट प्रस्ताव में क्या है?

हालांकि ईरान के नए ड्राफ्ट प्रस्ताव की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन Reuters के हवाले से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसमें होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने का सुझाव दिया गया है, ताकि हालात सामान्य हो सकें. अधिकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव में सबसे पहले होर्मुज से सामान्य शिपिंग बहाल करने और ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध खत्म करने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ऐसी तबाही पहले नहीं देखी… ईरान ने 16 US सैन्य ठिकानों पर किए ऐसे हमले, आई बर्बादी की रिपोर्ट

इसके साथ ही तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने का सुझाव दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि न्यूक्लियर बातचीत को बाद में करने का फैसला इसलिए रखा गया है, ताकि पहले किसी समझौते तक पहुंचना आसान हो सके.

समुद्री कारोबार लगभग ठप

पिछले दो महीने से हालात ऐसे हैं कि ईरान ने खाड़ी में ज्यादातर जहाजों की आवाजाही लगभग रोक दी है और सिर्फ अपने जहाजों को ही आने-जाने दे रहा है. वहीं, अमेरिका ने भी जवाब में पिछले महीने ईरान के बंदरगाहों पर सख्त ब्लॉकेड लगा दिया, जिससे वहां का समुद्री कारोबार लगभग ठप हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >