होर्मुज में माइंस बिछाने वालों पर कार्रवाई की US नेवी को खुली छूट, ट्रंप ने देखते ही गोली मारने का दिया आदेश

Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की संभावित वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि यदि कोई नाव इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करे, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए.

Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को तुरंत नष्ट कर दिया जाए. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाए. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे जहाजों के खिलाफ बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगा. उन्होंने ईरान की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि उसके 159 नौसैनिक जहाज पहले ही समुद्र में डूबकर नष्ट हो चुके हैं.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने अमेरिकी नौसेना को होर्मुज जलडमरूमध्य के जल में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज, चाहे वह छोटा ही क्यों न हो (उनके सभी 159 नौसैनिक जहाज समुद्र में डूब चुके हैं!), को गोली मारकर नष्ट करने का आदेश दिया है. इसमें जरा भी संकोच नहीं होना चाहिए.

होर्मुज पर लगातार बढ़ रहा तनाव

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम जलमार्ग को और अधिक संवेदनशील बना दिया है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है. ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि या संघर्ष का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

बारूदी सुरंगों को हटाने का काम तीन गुना बढ़ाया जा रहा है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी माइन स्वीपर्स पहले से ही इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगों को हटाने के काम में जुटे हैं और इस अभियान को तीन गुना बढ़ाने का आदेश दिया गया है. हाल के समय में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. इससे पहले पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने यूएस कांग्रेस को बताया था कि इस क्षेत्र में बिछाई गई संभावित बारूदी सुरंगों को हटाने में करीब छह महीने तक का समय लग सकता है. इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल कीमतों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

होर्मुज में हो सकते हैं 20 से अधिक बारूदी सुरंग?

अमेरिकी अखबर वाशिंगटन पोस्ट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान पर होर्मुज क्षेत्र में 20 से अधिक बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप है, जिनमें कुछ को रिमोट और जीपीएस (GPS) तकनीक से तैनात किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, पेंटागन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि कुछ रिपोर्टें गलत और भ्रामक हो सकते हैं. इन्हें बिना पुष्टि के सार्वजनिक किया गया है.

होर्मुज पर अड़े हैं ईरान और अमेरिका

होर्मुज पर ईरान और अमेरिका भिड़े हुए हैं. यह दोनों देशों के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है. क्योंकि ईरान इस जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए अपने बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की मांग कर रहा है. वहीं ट्रंप ने शांति की शर्त के तौर पर तेहरान से होर्मुज को को पूरी तरह से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने की मांग बरकरार रखी है.

Also Read: होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के दौरान किसी भारतीय जहाज पर पिछले 24 घंटे में कोई हमला नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >