अमेरिका ने होर्मुज में बढ़ाई सख्ती, अब ईरान से जुडे हर जहाज की होगी चेकिंग

Iran US Ceasefire: अमेरिका ने ईरान से जुड़े जहाजों पर सख्ती बढ़ाते हुए अपनी सेना को वैश्विक स्तर पर संदिग्ध जहाज रोकने, तलाशी लेने और सामान जब्त करने का अधिकार दिया है. हथियार, तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी सामग्री पर विशेष नजर रखी जाएगी. इस कदम के पीछे अमेरिका का मकसद ईरान पर दबाव बढ़ाना है.

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता से पहले तनातनी बढ़ गई है. अमेरिका ने तेहरान के खिलाफ और सख्त रुख कर लिया है. अमेरिका ने दुनिया भर में तैनात अपनी सेनाओं को ऐसे किसी भी जहाज को रोकने की अनुमति दे दी है, जिस पर ईरान से जुड़ा होने या उसे मदद पहुंचाने का संदेह हो. इसमें हथियार, तेल, धातु और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्रियां शामिल हैं, जिन्हें संभावित रूप से सैन्य उपयोग में लाया जा सकता है.

वैश्विक स्तर पर कार्रवाई की अनुमति

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने बताया कि अमेरिकी बल अब सिर्फ खाड़ी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दुनिया के किसी भी हिस्से में संदिग्ध जहाजों का पीछा कर सकते हैं. उन्होंने खास तौर पर प्रशांत क्षेत्र में चल रहे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में लागू नाकाबंदी से पहले होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके जहाज भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे.

किसी भी स्थान पर तलाशी और जब्ती का अधिकार

पेंटागन में मीडिया से बात करते हुए जनरल डैन केन ने कहा कि अमेरिकी सेना को अब किसी भी स्थान पर कमर्शियल जहाजों पर चढ़कर तलाशी लेने और संदिग्ध सामान जब्त करने का अधिकार होगा. एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक ऐसा कोई भी सामान जो दुश्मन के लिए उपयोगी हो सकता है, उसे तटस्थ क्षेत्र के बाहर कहीं भी रोका जा सकता है.

प्रतिबंधित सामान की नई श्रेणियां

  • अमेरिकी सेना ने प्रतिबंधित वस्तुओं की विस्तृत सूची जारी की है.
  • पूर्ण प्रतिबंधित वाले सामान: हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण
  • शर्तीय प्रतिबंधित: तेल, लोहा, इस्पात, एल्युमिनियम
  • संदेह के आधार पर जब्ती योग्य: इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उत्पादन उपकरण, भारी मशीनरी

10,000 से अधिक सैनिक तैनात

अमेरिका ने होर्मुज में नाकाबंदी को लागू करने के लिए 10,000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया है. रक्षा अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई जहाज भागने की कोशिश करता है, तो पहले चेतावनी के तौर पर गोली चलाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग बढ़ाया जा सकता है.

दिखने लगा असर

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, सैन्य कार्रवाई शुरू होने के पहले तीन दिनों में ही 14 जहाज नाकाबंदी का सामना करने के बजाय वापस लौट गए. यह संकेत है कि अमेरिका की सख्ती का असर तुरंत दिखने लगा है.

युद्धविराम से पहले बढ़ता तनाव

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मौजूदा युद्धविराम 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अवधि बढ़ाने की कोशिशें की जा रही है. ऐसे में अमेरिका की यह सख्ती तेहरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Also Read: ईरान की घेराबंदी कर रहे अमेरिकी सैनिकों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना; वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >