ईरान के हमले में मारे गए सैकड़ों US सैनिक, IRGC का दावा, मिडिल ईस्ट में 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किया था हमला

Iran attacked US Base: इजरायल और अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने यूएस बेसेज को निशाना बनाया है. ईरानी IRGC का दावा है कि उसने 14 सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, अमेरिका ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

Iran attacked US Base: ईरान और यूएस-इजरायल के बीच छिड़ी जंग में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ईरान पर शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया, जिसमें 200 से ज्यादा ईरानी लोगों की मौतें हुईं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर, ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर समेत आईआरजीसी के कई कमांडर और एक स्कूल में कई लड़कियां मारी गईं. इस हमले के जवाब ईरान ने मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेसेज पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाईं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. 

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने क्षेत्र के कई देशों में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के 14 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. उसका कहना है कि इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. ईरान ने 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल के प्रीएम्प्टिव हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए. उसने मिडिल ईस्ट में UAE, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, सऊदी अरब के अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. हालांकि, वॉशिंगटन ने इन दावों को खारिज कर दिया है. 

अमेरिका का दावा सभी सुरक्षित

यूएसए टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने कुछ घंटों बाद घोषणा की कि 28 फरवरी को अमेरिका–इजरायल के मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान द्वारा मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमलों की लहर में किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी की न तो मौत हुई और न ही वे घायल हुए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार किसी भी दिन इस क्षेत्र में 30,000 से 40,000 के बीच अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं. सेंट्रल कमांड ने 28 फरवरी को अपने बयान में कहा कि सेना ने सैकड़ों ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के खिलाफ सफलतापूर्वक रक्षा की. अमेरिकी हताहतों या युद्ध से जुड़ी चोटों की कोई रिपोर्ट नहीं है. बयान में यह भी कहा गया कि “अमेरिकी प्रतिष्ठानों को हुआ नुकसान मामूली था और इससे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.”

ईरान ने कहां-कहां हमला किया?

यूएसए टुडे के अनुसार, ईरान ने U.S. Navy’s 5th Fleet के लिए एक सेवा केंद्र पर हमला किया. यह पहला हमला था, जिसका मुख्यालय बहरीन में है. इस पर मिसाइलों से हमला किया गया. इसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें नौसैनिक अड्डे के पास मिसाइल गिरता दिखा, जिसके बाद धुएं का घना गुबार उठा. कतर के अल उदैद एयर बेस, जो US Central Command का मुख्यालय है, इसके ऊपर एक मिसाइल को मार गिराते हुए भी दिखा. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अड्डे की ओर दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया. 

वहीं, कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अली अल सलेम एयर बेस, जहां 386वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है, इस पर हमले के बाद गिरते शरापनेल से कुवैत की सशस्त्र सेनाओं के तीन सदस्यों को मामूली चोटें आईं. इराक सरकार ने भी अपने बयान में कहा कि एरबिल अमेरिकी हवाई अड्डा पर भी मिसाइलें गिरीं. संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के दक्षिण में स्थित अमेरिकी एयर बेस वाले इलाके अल दाफरा में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. इसके अलावा जॉर्डन के मुवफ्फक अल सालती एयर बेस, जहां 332वीं एयर एक्सपीडिशनरी विंग तैनात है, यहां भी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया.

हमलों में खामेनेई की मौत

शनिवार को यूएस-इजरायल के हमले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह दावा किया गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए. कुछ घंटों बाद ईरानी मीडिया ने भी अयातुल्ला की मौत की पुष्टि कर दी. खामेनेई के साथ उनकी बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद भी अमेरिका–इजरायल के हमलों में मारे गए. ईरानी सरकार ने अयातुल्ला की हत्या के बाद 40 दिनों के शोक की घोषणा भी की है. Channel 12 के अनुसार, खामेनेई के शव की तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाई गई.

अयातुल्ला की मौत के बाद ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने घोषणा की कि खामेनेई की शहादत तानाशाहों के खिलाफ एक बड़े विद्रोह की शुरुआत बनेगी. ईरान ने कसम खाई है कि अब और भी बड़े हमले होंगे. वहीं खामेनेई की मौत के ईरान में जश्न भी मनाए जाने की खबरें सामने आईं हैं. हालांकि, ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले के जवाब में ईरानी जनता सड़क पर उतरी है. 

ये भी पढ़ें:- मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म,  बेटी, पोते/पोती, बहू और दामाद की भी मौत

ये भी पढ़ें:- ईरानी हमलों से दहला यूएई, दुबई में बुर्ज खलीफा, पाम जुमैरा, एयरपोर्ट बने निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >