ईरानी सैनिक ने इजरायल का उड़ाया मजाक, कहा- ‘अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर सटीक निशाना लगाओ’

Iran Soldier Mock Israel: ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब सोशल मीडिया पर ‘मजाक’ और ‘वार-पलटवार’ तक पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी एम्बेसी ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ईरानी सैनिक हाथ में जूस की बोतल लिए स्केटबोर्ड पर चलता दिख रहा है. बैकग्राउंड में एक मिसाइल उड़ती नजर आ रही है. इस वीडियो के जरिए ईरान ने इजरायल का मजाक उड़ाते हुए लिखा है, ‘अनार का जूस पियो ताकि तेल अवीव पर तुम्हारा निशाना बिल्कुल सटीक लगे.’

Iran Soldier Mock Israel: ईरान ने सिर्फ इजरायल ही नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तंज कसा है. ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उनकी ईरान के साथ ‘अच्छी और सार्थक’ बातचीत हुई है. इसके जवाब में ईरान ने एक फर्जी वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें भेजने वाले का नाम ‘प्रेसिडेंट ऑफ पीस’ लिखा है, जो ट्रंप की तरफ इशारा है. इस चैट में ‘अयातुल्लाह’ को मैसेज भेजकर युद्ध रोकने और बातचीत करने की बात कही गई है, लेकिन ईरान की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया. ईरान का कहना है कि ट्रंप असल में खुद से ही बातें कर रहे हैं.

अमेरिका और इजरायल पर बड़े हमले का दावा

ईरान की सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स’ (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के 6 युद्धपोतों (LCU) को निशाना बनाया है. IRGC के मुताबिक, ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत स्वदेशी काद्र 380 क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें 3 जहाज डूब गए और बाकी में आग लग गई. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन ने ईरान को शांति के लिए 15 पॉइंट्स का एक प्रस्ताव भेजा है, जिस पर ईरान ने अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है. नीचे आप वीडियो देख सकते हैं.

हूतियों की एंट्री और ट्रंप का नया फैसला

इस बीच, शनिवार सुबह यमन के हूतियों ने इजरायल के नेगेव इलाके और बीरशेबा की तरफ मिसाइल दागी है. जेरूसलम पोस्ट ने आईडीएफ (IDF) के हवाले से बताया कि हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इस खतरे को नाकाम कर दिया और फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जानकारी दी कि उन्होंने ईरान के एनर्जी ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 और दिनों के लिए टाल दिया है. अब यह रोक 6 अप्रैल 2026 तक रहेगी.

ये भी पढ़ें: इजरायल का मिसाइल स्टॉक होने लगा खाली, ईरान के डर से बचा रहा घातक इंटरसेप्टर

रूस के साथ ईरान की बातचीत

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार (27 मार्च) को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की. ईरानी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ के मुताबिक, अराघची ने साफ कर दिया है कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने अमेरिकी और इजरायली कार्रवाई को ‘बिना उकसावे वाली आक्रामकता’ बताया है. ईरान का कहना है कि अगर हमला तेज हुआ, तो वे और कड़ा जवाब देंगे. 

ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >