Iran Israel War: ईरान के कुद्स फोर्स के कमांडर की गाड़ी के उड़े चिथड़े, इजराइल ने दागी घातक मिसाइल, देखें वीडियो

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच लगातार दो सप्ताह से जंग जारी है. दोनों ओर से घातक मिसाइलें दागी जा रही हैं. जिससे भारी नुकसान हो रहा है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इजराइल ने घातक मिसाइल से ईरान के कुद्स फोर्स के कमांडर को उठा दिया है. इजराइली सेना ने इसकी पुष्टि भी कर दी है.

Iran Israel War: इजराइल ने दावा किया है कि उसने कुद्स फोर्स की हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को मार दिया है, जो हिज्बुल्ला और हमास को हथियार मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार था. सेना ने कहा कि बेहनाम शाहरियारी की मौत पश्चिमी ईरान में यात्रा करते समय कार में हुई. इजराइल ने कुद्स फोर्स के कमांडर की गाड़ी पर मिसाइल से हमला किया. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले इजराइल ने दावा किया कि कुद्स फोर्स के लिए फलस्तीन कोर के कमांडर सईद इजादी की कोम शहर के एक अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई है. कुद्स फोर्स रिवॉल्यूशनरी गार्ड की एक विशिष्ट शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य व खुफिया अभियान चलाती है. इजराइली अधिकारी ने बताया कि ईरान के ड्रोन बल के कमांडर की भी शुक्रवार रात मौत हो गई.

इजराइल ने वीडियो के साथ कुद्स फोर्स कमांडर के मारे जाने का किया दावा

इजराइली डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर के मारे जाने का दावा किया. डिफेंस फोर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला और लिखा, “IRGC में कुद्स फोर्स के हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में IDF द्वारा किए गए सटीक हमले में समाप्त कर दिया गया. शाहरियारी ईरानी शासन से लेकर मध्य पूर्व में उसके प्रॉक्सी तक सभी हथियारों के हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार था. पश्चिमी ईरान में यात्रा करते समय उन्हें इजरायल से 1,000 किलोमीटर से अधिक दूर मार दिया गया. उनका खात्मा युद्ध के दौरान IDF द्वारा भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद इजरायल के आसपास के आतंकवादी संगठनों की फिर से संगठित होने और मजबूत होने की क्षमता के लिए एक गंभीर झटका है.”

इजराइल ने ईरान की परमाणु अनुसंधान सुविधा पर किया हमला

इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने बीती रात ईरान की परमाणु अनुसंधान सुविधा पर हमला किया और निशाना बनाकर किए गए हमलों में तीन वरिष्ठ ईरानी कमांडरों की मौत हो गई. शनिवार सुबह इस्फहान में एक पर्वत के निकट इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया, जहां एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने दो बार परमाणु अनुसंधन सुविधा पर हमला किया. इजराइली सेना के एक अधिकारी के अनुसार निशाने पर दो सेंट्रिप्यूज उत्पादन स्थल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >