Iran-Israel War: ईरान बना रहा 7 अक्टूबर से बड़े हमले का प्लान, कई फ्रंट पर इजरायल को घेरने की तैयारी

ईरान इजरायल के खिलाफ एक बड़ी सैन्य योजना बना रहा है, जो 7 अक्टूबर 2023 के हमले से भी बड़ा हो सकता है. विभिन्न क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर, ईरान इजरायल को उत्तर, दक्षिण और अन्य दिशाओं से एक साथ घेरकर हमले की तैयारी कर रहा है.

ईरान इजरायल के खिलाफ एक बड़ा सैन्य प्लान बना रहा है. यह प्लान 7 अक्टूबर 2023 के हमले से भी बड़ा हो सकता है. जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली खुफिया आकलनों में दावा किया गया हैईरान इजरायल के खिलाफ एक बड़ा सैन्य प्लान बना रहा है. यह प्लान 7 अक्टूबर 2023 के हमले से भी बड़ा हो सकता है. जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली खुफिया आकलनों में दावा किया गया कि ईरान अपने क्षेत्रीय सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर इजरायल पर एक साथ कई मोर्चों से हमला करने की तैयारी कर रहा है.

एक साथ खुलेंगे कई मोर्चे

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान तथाकथित ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ को एक साझा अभियान में जोड़ने की कोशिश कर रहा है. इसमें लेबनान का हिजबुल्लाह, यमन के हूती, हमास और इराक-सीरिया में सक्रिय ईरान समर्थित मिलिशिया शामिल बताए गए हैं. मकसद इजरायल पर उत्तर, दक्षिण और अन्य दिशाओं से एक साथ दबाव बनाना है.

7 अक्टूबर में क्या हुआ था?

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर एक अचानक और विनाशकारी हमला किया था, जिससे उस दिन की सुबह अफरा-तफरी मच गई. लेकिन उस समय हिजबुल्लाह और ईरान ने उसी सुबह व्यापक समानांतर अभियान शुरू नहीं किया. रिपोर्ट के अनुसार, हमास नेता याह्या सिनवार को उम्मीद थी कि शुरुआती सफलता के बाद ईरान और हिजबुल्लाह भी बड़े क्षेत्रीय युद्ध में उतरेंगे.

अब गलती दोहराना नहीं चाहता ईरान

7 अक्टूबर के अनुभव से सबक लेते हुए, अब ईरान इसी तरह की चूक से बचना चाहता है. अमेरिकी और इजरायली आकलनों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 7 अक्टूबर के हमले की पूरी जानकारी और तारीख ईरान तथा हिजबुल्लाह को पहले से नहीं बताई गई थी. इससे प्रतिक्रिया बिखरी रही. अब ईरान कथित तौर पर इसी कमी को दूर करने की कोशिश कर रहा है.

कुद्स फोर्स ने बढ़ाया तालमेल

रिपोर्ट में दावा है कि IRGC की कुद्स फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी हिजबुल्लाह, हूती और इराकी मिलिशिया के कमांडरों के संपर्क में हैं. बैठकों और कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए संभावित हमले को लेकर समन्वय बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

संयुक्त ट्रेनिंग से बढ़ी चिंता

ईरान समर्थित गुटों के बीच सैन्य और व्यक्तिगत संपर्क मजबूत होने तथा संयुक्त प्रशिक्षण की गतिविधियां बढ़ने का भी दावा किया गया है. ईरान अपनी क्षतिग्रस्त सैन्य क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने में जुटा है. हालांकि, यह पूरा आकलन मीडिया रिपोर्टों और खुफिया दावों पर आधारित है और किसी नए हमले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: कुदरत का करिश्मा...11वें दिन सुरंग से जिंदा निकला चीनी नागरिक, मलबे के बीच ऐसे बची जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >