IRGC ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट हमारी भूमि है और IRGC की नौसेना का इस पर पूरी तरह से नियंत्रण है. हजारों किलोमीटर दूर से आए किसी भी बाहरी को यहां हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं दी जाएगी." IRGC ने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि अमेरिका का समर्थन करने वाले देशों को भी इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और यदि उन्होंने अपना व्यवहार नहीं सुधारा तो उन्हें कठोर जवाब दिया जाएगा. IRGC ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिकी अधिकारियों की धमकियां और क्षेत्रीय समुद्री आवाजाही में हस्तक्षेप बंद नहीं होता, तब तक इस समुद्री मार्ग को दोबारा नहीं खोला जा सकता.
अमेरिकी सेना ने ईरान को धमकाया, कहा- होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय मार्ग
अमेरिकी मध्य कमान (CENTCOM) ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उस पर व्यापारिक जहाजों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. CENTCOM ने एक बयान जारी कर कहा कि IRGC अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों पर हमले की कोशिश कर रहा है और जबरन अपने पसंदीदा रास्तों से गुजरने के लिए दबाव बना रहा है. अमेरिकी सेना ने कहा, "होर्मुज की जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है, जो वैश्विक समुद्री नियमों से संचालित होता है. IRGC के पास स्वतंत्र और खुले यातायात के लिए रास्ते तय करने का कोई अधिकार नहीं है." अमेरिका का दावा है कि उसकी सेना की मौजूदगी के बीच व्यापारिक जहाज सुरक्षित रूप से इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका-सऊदी के हमले से इराक में बढ़ा तनाव, ईरान के 4 IRGC जवानों की मौत का दावा
