Iran Attack on Israel : इजराइल के आसमान में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें, देखें वीडियो

Iran Attack on Israel : ईरान ने इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

Iran Attack on Israel : ईरान ने शुक्रवार को इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की ओर से यह जानकारी दी गई है. एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजराइल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया. उसने बताया कि ईरानी सेना ने इजराइल के खिलाफ अपने अभियान को ‘सिवीर पनिशमेंट’ (गंभीर सजा) नाम दिया है. Israel Defense Forces (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– ईरान ने पिछले कुछ घंटों में इजराइल की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. आईडीएफ ईरान को हमारे नागरिकों पर हमला करने की अनुमति नहीं दे सकता और न ही देगा. देखें 30 सेकंड का वीडियो

ईरानी मिसाइल मध्य इजराइल में घरों के पास गिरी, 10 घायल

शनिवार सुबह ईरान की एक मिसाइल मध्य इज़राइल में घरों के पास गिर गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए. इजराइल की मेडिकल सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ ने यह जानकारी दी. सेवा के निदेशक ने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है और कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

इजराइल में सायरन बजने लगे

इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद देशभर में हवाई हमलों के प्रति आगाह करने वाले सायरन बज उठे. पूरे यरूशलम में धमाकों की आवाज सुनी जा सकती थी. इजराइली टीवी चैनलों ने ईरान के मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव में धुएं का गुबार उठने के वीडियो दिखाए. इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इजराइली सेना ने कहा कि देश में दर्जनों मिसाइल दागी गई हैं. उसने देश भर के निवासियों को सुरक्षित स्थलों में जाने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें : Israel-Iran Tensions : इजराइली हमले का जवाब दे रहा है ईरान, दोनों देशों में हाे रहे हैं जोरदार धमाके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >