ईरान का अमेरिका पर पलटवार, कतर में अमेरिकी बेस पर हमला, दागी 6 मिसाइल

Iran Attack on America: ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 6 मिसाइलों से हमला किया है. AXIOS ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से यह दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में यह कदम उठाया है. मिडिल ईस्ट में इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला कर तनाव को और बढ़ा दिया है.

Iran Attack on America: इजराइल से जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने छह मिसाइलों से कतर स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया है. ईरान के इस कदम को रविवार के अमेरिकी हमले का पलटवार के रूप में देखा जा रहा है. रविवार को अमेरिकी वायुसेना ने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया था. इसके जवाब में सोमवार को ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला किया.

ईरान ने दागी छह मिसाइलें

एक्सियोस ने एक इजरायली अधिकारी का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर छह मिसाइलें दागी हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्सियोस ने पहले बताया था कि ईरान ठिकानों पर मिसाइलें दागने की तैयारी कर रहा है.

कतर ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

इधर ईरान की ओर से हमले की धमकी के बीच ही कतर ने सोमवार को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इसकी घोषणा देश के विदेश मंत्रालय के माध्यम से की गई. कतर में अल उदीद एयर बेस स्थित है, जो अमेरिकी सेना का एक प्रमुख ठिकाना है. कतर ने इस निर्णय को अस्थायी बताया है.

इजराइल ईरान में जंग 11वें दिन भी जारी

इधर इजराइल और ईरान के बीच जंग 11वें दिन भी जारी रही. इजराइल ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सरकार के ठिकानों पर कई हमले किए, वहीं इजराइली सेना ने पुष्टि की कि उसने ईरान के फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान तक पहुंच को बाधित करने के लिए उसके आसपास की सड़कों पर हमला किया. फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान रविवार को अमेरिका द्वारा निशाना बनाये गए तीन परमाणु प्रतिष्ठानों में से एक था. ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये. ईरान ने इजराइल पर हमले अमेरिका द्वारा एक दिन पहले ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद किये.

कतर में रह रहे भारतीयों को भारत सरकार ने किया अलर्ट

वहीं, ईरान के हमले के बीच कतर में रहे भारतीय लोगों को भारत सरकार ने अलर्ट किया है. भारत सरकार ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कतर में भारतीय समुदाय से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने का आग्रह किया जाता है. कृपया शांत रहें और कतर अधिकारियों के दिए गए स्थानीय समाचारों, निर्देशों और मार्गदर्शन का पालन करें. दूतावास हमारे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से भी अपडेट करता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >