‘भारत के साथ युद्ध के लिए तैयार है पाकिस्तान’, असीम मुनीर की गीदड़ भभकी

India-Pakistan Relation : नियंत्रण रेखा (एलओसी) पहुंचे जनरल मुनीर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च मनोबल और पेशेवर क्षमता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों की तारीफ की.

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है. दरअसल, पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि यदि उनके देश पर हमला किया जाता है तो, पाकिस्तानी सशस्त्र बल ‘‘न सिर्फ अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे, बल्कि दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब भी देने का काम करेंगे.

यहां चर्चा कर दें कि पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख का पद संभालने के बाद शनिवार को पहली बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया और उक्त बातें कही. एलओसी पहुंचे मुनीर ने इस दौरान रखचिकरी सेक्टर में तैनात पाकिस्तानी सैनिकों से मुलाकात की.

गैर-जिम्मेदाराना बयान

सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा कि हाल में गिलगित बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना बयान सुनने को मिले हैं. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यदि हम पर हमला किया जाता है तो पाकिस्तान के सशस्त्र बल अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा करने का काम करेगी. साथ ही वह दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं.

मुनीर ने कमर जावेद बाजवा की जगह ली

गौर हो कि जनरल मुनीर ने 24 नवंबर को जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह ली थी. बाजवा की बात करें तो वो पाकिस्तान सेना प्रमुख के रूप में दो बार तीन-तीन साल का कार्यकाल संभालने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे. सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे जनरल मुनीर को नियंत्रण रेखा के पास के ताजा हालात और पाकिस्तान सेना की अभियानगत तैयारियों से अवगत कराया गया.

Also Read: अलबर्ट एक्का ने पाकिस्तान में घुसकर बंकर किये थे नष्ट, दुश्मनों को मार गिराया था, पूरा देश कर रहा है नमन

यहां पहुंचे जनरल मुनीर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च मनोबल और पेशेवर क्षमता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों की तारीफ की.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >