इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की सगाई, इस अरबपति पर दिल हार बैठीं जेमिमा, जल्द करेंगी दूसरी शादी

Imran Khan Ex Wife Jemima Goldsmith Marriage: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ की शादी 1995 में हुआ था. दोनों ने 9 साल में ही तलाक ले लिया था. इसके बाद इमरान खान ने दो और शादियां कीं, लेकिन जेमिमा अब एक सीरियस रिलेशनशिप में आई हैं, जिसमें वह शादी करेंगी.

Imran Khan Ex Wife Jemima Goldsmith Marriage: इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ फिर से शादी करने जा रही है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी सगाई मल्टी-मिलियनेयर फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से हो गई है. कपल पिछले एक साल से कुछ अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. द मेल ऑन संडे की रिपोर्ट ने एक सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया कि वे पहली बार काम के सिलसिले में मिले थे. उससे पहले कुछ समय तक दोस्त रहे. 

62 वर्षीय ओ’राइली एक आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर हैं. वह अंतरराष्ट्रीय रग्बी स्टार दिवंगत सर एंथनी ओ’राइली के बेटे हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े ओ’राइली ने अपने पिता के मीडिया साम्राज्य इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया में एक दशक तक काम किया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समूह APN न्यूज एंड मीडिया में भी काम किया. साल 2000 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया. 2003 में उन्होंने प्राइवेट इक्विटी फंड बेयार्ड कैपिटल की स्थापना की और स्विस मीटरिंग कंपनी लैंडिस+गायर को खरीदा. वे इसके CEO रहे और 2011 में इसे तोशिबा को 2.3 अरब डॉलर में बेच दिया.

काम के दौरान ही मिले जेमिमा और कैमरन

चार बच्चों के पिता ओ’राइली अब डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम करते हैं, जहां उनकी मुलाकात गोल्डस्मिथ से हुई थी.  52 वर्षीय गोल्डस्मिथ एक अवॉर्ड-विनिंग स्क्रीनराइटर और डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर हैं. दोस्तों को उम्मीद है कि यह सगाई जेमिमा के जीवन में एक स्थिर और नया अध्याय शुरू कर सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों की डॉक्यूमेंट्री बनाने में समान रुचि है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के क्लब 5 हर्टफोर्ड स्ट्रीट के मालिक और जेमिमा के भाई रॉबिन बिर्ले ओ’राइली से मिल चुके हैं. जेमिमा के अन्य परिवारीजन भी जेमिमा से मिल चुके हैं.

जेमिमा की सगाई की खबर उनकी मां लेडी एनेबेल गोल्डस्मिथ के निधन के छह महीने बाद आई है, जिनका पिछले साल अक्टूबर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वहीं जेमिमा के पिता सर जेम्स गोल्डस्मिथ का निधन 1997 में हो गया था. वह अरबपति फाइनेंसर, व्यवसायी और मीडिया दिग्गज थे.

जेमिमा और इमरान खान का रिलेशनशिप

जेमिमा और इमरान की शादी 1995 में तब हुई थी जब गोल्डस्मिथ 21 वर्ष की थीं और खान 42 वर्ष के थे. दोनों ने 2004 में नौ साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा की थी. उस समय खान ने कहा था कि उनकी राजनीतिक जिंदगी के कारण जेमिमा के लिए पाकिस्तान में जीवन अपनाना मुश्किल हो गया था.  इमरान और जेमिमा के दो बेटे-  कासिम (20) और सुलेमान (17) हैं. गोल्डस्मिथ फिलहाल अपने दोनों बेटों के साथ पाकिस्तान में जेल में बंद इमरान खान की रिहाई के लिए ऑनलाइन अभियान चला रही हैं. खान को 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था.

ये भी पढ़ें:- सोमाली समुद्री डाकुओं का दुस्साहस, यमन के तट से हाईजैक करके ले गए जहाज, 10 दिनों में दूसरा कांड

ये भी पढ़ें:- कौन हैं निक स्टीवर्ट? ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थक, बने हैं पीस डील करने वाली टीम के सलाहकार

जेमिमा के कई रिलेशनशिप की खबरें आईं

इमरान से तलाक के बाद जेमिमा के कई हाई-प्रोफाइल रिश्ते रहे, जिनमें अभिनेता ह्यू ग्रांट और कॉमेडियन रसेल ब्रांड शामिल हैं. उनका नाम न्यूयॉर्क के साहित्यिक एजेंट ल्यूक जैनक्लो और द क्राउन के लेखक पीटर मॉर्गन के साथ भी जोड़ा गया. हालांकि, यह पहली बार है, जब उनकी सगाई और शादी की खबर सामने आई है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >