इमरान खान का आसिम मुनीर पर हमला, बताया मेंटल और इतिहास का सबसे दमनकारी तानाशाह, कहा- मेरी पत्नी को एकांत में…

Imran Khan on Asim Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर एकबार फिर हमला बोला है. दो साल से जेल में बंद पीटीआई के संस्थापक और पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इमरान ने मुनीर को इतिहास का सबसे अत्याचारी तानाशाह बताया. उन्होंने अपनी पत्नी के ऊपर भी सेना द्वारा एकांतवास में भेजने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उन्होंने मुनीर को मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति बताया.

Imran Khan on Asim Munir: दो साल से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुनीर को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे अत्याचारी तानाशाह बताया. इतना ही नहीं उन्होंने मुनीर को मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति करार दिया. 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर और तहरीक ए पाकिस्तान के सबसे बड़े अगुवा अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीर निर्दय अत्याचार के सहारे शासन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी के ऊपर भी अत्याचार करने का आरोप सेना के ऊपर डाला है.

इमरान खान के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, “ आसिम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास के सबसे दमनकारी तानाशाह और मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति हैं. उनके शासन में जितना अत्याचार हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. सत्ता की लालसा में असीम मुनीर किसी भी हद तक जा सकते हैं.’’ 

सेना के जुल्म पर उठाए सवाल

इमरान खान ने इस्लामाबाद में 9 मई और 26 नवंबर इस्लामाबाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा सीधी गोलीबारी में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौत और मुरिदके में तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘ये त्रासदियां सत्ता के अंधाधुंध इस्तेमाल के सबसे बड़े उदाहरण हैं.’’ खान ने कहा, “निहत्थे नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग करना ऐसी चीज है जिसकी कोई सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता. महिलाओं पर जिस तरह की क्रूरता इस दौर में हुई हैं, वैसी किसी और युग में नहीं देखी गईं.” 

गुलामी से अच्छी मौत- इमरान खान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान ने कहा, ‘‘हम गुलामी से ज्यादा मौत पसंद करते हैं. आसिम मुनीर मुझ पर और मेरी पत्नी पर हर तरह का अन्याय कर रहे हैं. किसी भी राजनेता के परिवार को ऐसी क्रूरता का सामना नहीं करना पड़ा. मैं एक बार फिर साफ कर देना चाहता हूं कि चाहे वह (मुनीर) कुछ भी कर लें, मैं उनके आगे नहीं झुकूंगा.’’ खान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर केवल दबाव बनाने के लिए एकांत कारावास में रखा गया है.

बुशरा बीबी पर बनाया जा रहा मानसिक दबाव- इमरान

पीटीआई (PTI) के संस्थापक ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ किए जा रहे बर्ताव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी को मानसिक दबाव देने के लिए अलग-थलग रखा जा रहा है. हम गुलामी से बेहतर मौत को प्राथमिकता देते हैं. असीम मुनीर मेरे और मेरी पत्नी पर हर तरह का अन्याय कर रहे हैं. किसी भी राजनीतिक नेता के परिवार को इतना उत्पीड़न नहीं झेलना पड़ा. मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं- चाहे वह कुछ भी कर लें, मैं न झुकूंगा और न ही हार मानूंगा.”

‘कठपुतली सरकार से बात करने का कोई अर्थ नहीं’

इमरान खान ने किसी भी समझौते से इनकार किया है. उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी न तो शहबाज शरीफ की फॉर्म-47 सरकार से बातचीत करेगी और न ही शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान से. उन्होंने कहा, “कठपुतली सरकार से बातचीत का कोई अर्थ नहीं है, जब उसका प्रधानमंत्री ‘मैं पूछकर जवाब दूंगा’ की नीति पर चलता है. जब-जब हमने संवाद की कोशिश की, दमन और बढ़ा. आज सारी ताकत एक ही व्यक्ति के पास है असीम मुनीर के पास जो अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.”

‘सारे मामले बेबुनियाद इसलिए लटकाया जा रहा’

इमरान खान ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे सारे मामले बेबुनियाद हैं, लेकिन उन्हें लंबा खींचा जा रहा है. इमरान खान ने कहा कि बातचीत पर अंतिम निर्णय उनकी तहरीक ताहफुज-ए-आइन पाकिस्तान (संविधान की रक्षा आंदोलन) के साझेदारों के साथ मिलकर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को जानबूझकर लटकाया जा रहा है. खान ने कहा, “सब जानते हैं कि ये केस बेबुनियाद हैं और आखिरकार गिर जाएंगे, इसलिए इनकी सुनवाई को लगातार टाला जा रहा है.”

ये भी पढ़ें:-

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस मामले को बताया ‘जीवन-मौत’ से जुड़ा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उस पर उठाए गंभीर सवाल, क्या लगेगा झटका?

पहले मोबाइल गिराया, फिर कॉलर पकड़कर दिया धक्का, टोरंटो में भारतीय मूल के युवक पर हुआ हमला, देखें वीडियो 

‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए शख्स ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचला, फ्रांस में दिल दहला देने वाला हमला, 10 लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >