Iran Helicopter Crash: रईसी की हादसे में मौत के बाद 5 दिन का राष्ट्रीय शोक, मोखबर बने कार्यवाहक राष्ट्रपति

Iran Helicopter Crash: रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. रईसी की मौत से पूरे ईरान में मातम पसरा हुआ है. ईरान में 5 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है.

Iran Helicopter Crash: रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर समेत 9 अन्य लोग सवार थे. हादसे के एक दिन बाद यानी सोमवार को ईरान की मीडिया ने राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री के मौत की पुष्टि कर दी. वहीं, रईसी की मौत के बाद ईरान में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. वहीं रईसी मौत पर भारत समेत कई देशों ने दुख जताया है. रईसी की हैलिकॉप्टर हादसे में मौत ऐसे समय में हुई है जब रईसी और ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था. इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है. इसकी वजह से देश और पश्चिमी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. इसके अलावा यूक्रेन पर हमले के लिए ईरान रूस को ड्रोन भी सप्लाई कर रहा था.

हादसे से पहले रईसी पूर्वी अजरबैजान की यात्रा पर थे
हेलिकॉप्टर हादसे से पहले रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत की यात्रा पर थे. रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर एवं अन्य अधिकारी और अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे. तुर्किये के प्राधिकारियों ने सोमवार की सुबह ड्रोन से ली एक फुटेज जारी की जिसमें जंगल में आग लगी दिखायी दी. उन्होंने इसके हेलीकॉप्टर का मलबा होने का संदेह जताया. उन्होंने एक दुर्गम पहाड़ी पर अजरबैजान-ईरान सीमा से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण में यह आग लगी होने की जानकारी दी. इससे पहले रविवार रात को खामेनेई ने लोगों से दुआएं करने का आग्रह किया था. खामेनेई ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि अल्लाह के करम से राष्ट्रपति और उनके सहयोगी पूरी तरह स्वस्थ स्थिति में देश लौटेंगे.

मोखबर बने ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने रईसी की मौत पर दुख जारी करते हुए यह भी कहा है कि चाहे कोई भी स्थिति हो, ईरान की सरकार का कामकाज जारी रहेगा. बता दें, ईरान के संविधान के तहत यदि राष्ट्रपति का निधन हो जाता है तो ईरान का प्रथम उपराष्ट्रपति पदभार संभालता है और 50 दिन के भीतर नया राष्ट्रपति चुनाव कराया जाएगा. गौरतलब है कि रईसी ने 2021 में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था. उस दौरान ईरान के इतिहास में अब तक का सबसे कम मतदान हुआ था. अमेरिका ने ईरान-इराक युद्ध के अंत में 1988 में हजारों राजनीतिक कैदियों की सामूहिक फांसी में शामिल होने के कारण रईसी पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं, ईरान की कैबिनेट ने अली बघेरी को कार्यवाहक विदेश मंत्री नियुक्त किया है.

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया मंच में कुछ लोग रईसी की मौत के पीछे इजराइल का हाथ होने का शक जता रहे हैं. उनका कहना है कि रईसी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर थे. तीन में दो हेलिकॉप्टर सकुशल हैं लेकिन सिर्फ रईसी का हेलिकॉप्टर ही हादसे का शिकार क्यों हुआ. ऐसे में उनका शक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के ऊपर जा रहा है. दरअसल विदेशी जमीन पर दुश्मनों के खिलाफ साजिश रचने में मौसाद माहिर है. वहीं इजराइल और अजरबैजान के राजनयिक संबंध काफी मजबूत हैं.  इस कारण कई बार ईरान और अजरबैजान के रिश्तों में भी तल्खी आई है. हालांकि इजराइल ने साफ कर दिया है कि हादसे में उसकी कोई भूमिका नहीं है. हालांकि कई एक्सपर्ट ने भी हादसे के पीछे इजराइल के हाथ होने को नकार दिया है. भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >