हिजबुल्लाह का अल्टीमेटम, कहा- हथियार नहीं छोड़ेंगे, इजराइल से सीधी बातचीत से इनकार

Hezbollah Ultimatum: हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने इजराइल के साथ सीधी बातचीत से इनकार किया है. कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह हथियार नहीं छोड़ेगा. उन्होंने लेबनान सरकार को भी इजराइल से सीधी बातचीत बंद करने की सलाह दी है.

Hezbollah Ultimatum: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के चीफ नईम कासिम (Naim Qassem) ने इजराइल से किसी तरह की सीधी बात करने से इनकार कर दिया है. न्यूज चैनल अल जजीरा (Al Jazeera) की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सीधी बातचीत संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि संगठन अपने सैन्य रुख पर भी कायम रहेगा. कासिम ने दो टूक कहा- हम हथियार नहीं छोड़ेंगे.

लेबनान सरकार पर हमलावर हिजबुल्लाह

नईम कासिम ने लेबनान की सरकार के रुख पर भी नाराजगी जताई है. नईम ने कहा कि लेबनान सरकार ने इजराइल को अनावश्यक और अनुचित रियायतें दी हैं. हिजबुल्लाह का कहना है कि इजराइल के साथ लेबनान सरकार अप्रत्यक्ष (Indirect) बातचीत का रास्ता अपनाये. इसका साफ मतलब है कि हिज्बुल्लाह नहीं चाहता कि लेबनान की सरकार इजरायल के दबाव में आकर कोई ऐसा समझौता करे जिससे हिज्बुल्लाह कमजोर हो.

आईडीएफ की कार्रवाई जारी

इस बीच, इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में खतरे की संभावना को देखते हुए सैनिक अभियान चलाया. रविवार (26 अप्रैल) को आईडीएफ सैनिकों ने तीन आतंकवादियों की पहचान की जो उस जगह की ओर बढ़ रहे थे जहां इजराइली सेना तैनात है. पहचान के बाद इजरायली वायु सेना ने आतंकवादियों पर हमला कर उन्हें मार गिराया. आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की भी बात कही.

इजराइल का कड़ा एक्शन जारी

आईडीएफ ने यह भी कहा कि वह इजराइली नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हिजबुल्लाह पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इजराइल की सेना लेबनान में सक्रिय रूप से अभियान चला रही है और यह कार्रवाई उत्तरी सीमा की सुरक्षा तय करने के लिए जरूरी है.

क्या खत्म हो सकता है युद्धविराम?

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह युद्धविराम को खत्म करने की कोशिश में लगा है. उन्होंने साफ कर दिया है कि इजराइल का प्राथमिक दायित्व अपने नागरिकों, सैनिकों और सीमावर्ती समुदायों की सुरक्षा करना है.

ट्रंप ने की थी इजराइल-लेबनान युद्धविराम को तीन सप्ताह बढ़ाने की घोषणा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 अप्रैल को इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी. ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका, लेबनान को हिजबुल्लाह से अपनी सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग करेगा.

Also Read: ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >