Happy New Year 2025: न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज, रंगीन आतिशबाजी का सुंदर नजारा, देखें वीडियो

Happy New Year 2025: नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड में धूमधाम से किया गया. ऑकलैंड में आइकॉनिक स्काई टावर पर रंगीन आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया. परी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. कुछ घंटों के बाद भारत में ही नये साल का जश्न मनेगा. बता दें, न्यूजीलैंड का टाइम जोन भारत से सात घंटा आगे हैं. इस कारण रात के 12 बज चुके हैं.

Happy New Year 2025: भारत में अब से कुछ घंटों के बाद नया साल 2025 का आगाज हो जाएगा. पूरी दुनिया आज रात 12 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रही है. नये साल के स्वागत की तैयारी में पूरी दुनिया आंखें बिछाए है. हालांकि अलग-अलग टाइम जोन होने कारण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नये साल जश्न का समय भी अलग-अलग होगा. 40 से ज्यादा ऐसे देश हैं जहां नया साल का जश्न भारत से पहले मनाया जाएगा. उदाहरण के लिए न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो गया है. भारत से न्यूजीलैंड का समय करीब सात घंटा आगे चलता है. ऐसे में वहीं रात के 12 बज चुके हैं और पूरा न्यूजीलैंड नये साल के जश्न में डूबा हुआ है.

नए साल के स्वागत में रोशनी से जगमगा उठा न्यूजीलैंड का स्काई टावर

न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया. चमकदार आतिशबाजी के साथ न्यूजीलैंड का ऑकलैंड में नए साल का स्वागत किया गया. जैसे ही घड़ी की सुई 12 में पहुंची आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया. रंगीन आतिशबाजी से पूरा आसमान ढक गया. वीडियो में आप भी आतिशबाजी का सुंदर नजारा देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >