Gold Rate Today : सस्ता हुआ सोना, कीमत में 1,050 टका की कमी

Gold Rate Today : सोने की कीमत में 1,050 टका की कमी की गई है. ज्वैलर्स एसोसिएशन (Bajus) ने इस संबंध में जानकारी दी है.

Gold Rate Today : बांग्लादेश में सोने की कीमत घट गई है. ज्वैलर्स एसोसिएशन (Bajus) ने स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में 1,050 टका प्रति भोरी कटौती की घोषणा की है. इसके बाद सोमवार से 22 कैरेट सोने की कीमत 138,288 टका प्रति भोरी हो गई है. इससे पहले 23 दिसंबर को सोने की कीमतों में 1,248 टका प्रति भोरी की कमी की गई थी. कीमतों में ताजा कटौती के साथ 21 कैरेट सोने की कीमत 132,000 टका प्रति भोरी, 18 कैरेट सोने की कीमत 113,141 टका प्रति भोरी और पारंपरिक सोने की कीमत 92,869 टका प्रति भोरी हो चुकी है.

रिकॉर्ड हाई पर चली गई थी सोने की कीमत

बांग्लादेश में 5 अगस्त को आंदोलन के बाद पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था. वह अभी भारत में हैं. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद देश को पटरी पर लाने के लिए अंतरिम सरकार का गठन किया गया. इसके बाद सोने की कीमत में वृद्धि देखी गई. अगस्त के तीसरे सप्ताह में सोने की कीमत आसमान छूने लगी. 22 कैरेट सोने की कीमत 122,985 टका प्रति भोरी (10 ग्राम) हो गई. 120,080 टका से बढ़कर देश के इतिहास में सबसे अधिक कीमत अबतक रिकॉर्ड की गई.

ये भी पढ़ें : जनवरी से बढ़ जाएगी डीजल-पेट्रोल की कीमत? जानें बीपीसी ने क्या कहा

बांग्लादेश में सोना और चांदी की कीमत क्या हो गई थी?

5 अगस्त के घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश ज्वैलर्स एसोसिएशन (Bajus) ने स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. 21 कैरेट सोने की कीमत 117,398 टका, 18 कैरेट सोने की कीमत 106,025 टका और पारंपरिक सोने की कीमत 83,199 टका हो गई थी. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था. 22 कैरेट चांदी की कीमत 2,100 टका प्रति भोरी, 21 कैरेट की 2,060 टका, 18 कैरेट की 1,715 टका और पारंपरिक चांदी की कीमत 1,283 टका प्रति भोरी बाजार में बिक रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >