Viral Video: अजगर ने एक-एक कर उगले तीन मुर्गे, वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग एक पल के लिए ठिठक जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 27 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़ा अजगर एक खुली जगह पर पड़ा दिखाई दे रहा है. उसका पेट काफी फूला हुआ है. ऐसा लग रहा है जैसे वो कुछ उगलने की कोशिश कर रहा है. आसपास कुछ लोग खड़े होकर पूरी घटना देख रहे होते हैं. शुरुआत में अजगर काफी सुस्त दिखाई देता है, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने शरीर को सिकोड़ना शुरू करता है.

एक-एक कर बाहर आए तीन मुर्गे

वीडियो में अजगर अपना मुंह खोलता है और शरीर को आगे-पीछे करते हुए निगले हुए मुर्गों को बाहर निकालना शुरू करता है. पहले एक मुर्गा बाहर आता है, फिर कुछ देर बाद दूसरा और आखिर में तीसरा मुर्गा भी बाहर निकलता दिखाई देता है. पूरी घटना को वहां मौजूद लोग मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. अजगर के पेट के फूले होने और फिर एक-एक कर तीन मुर्गों के बाहर आने का दृश्य काफी चौंकाने वाला है.

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ लिखा है- अजगर मुर्गों को बाहर उगल रहा है. वीडियो शेयर होने के बाद यह तेजी से लोगों के बीच फैल गया और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे देखा. हालांकि पोस्ट में यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कहां का है और घटना कब की है.

नोट- वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर स्वतंत्र रूप से नहीं करता है और यह सोशल मीडिया दावों पर आधारित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >