पूर्व CIA अधिकारी का 382 करोड़ का घोटाला, घर से मिलीं 303 सोने की ईंटें और 190 करोड़ कैश; ऐसे बनाया फर्जी मिशन

Ex CIA Officer David Rush Fraud: अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी डेविड रश पर करोड़ों डॉलर के कथित घोटाले का आरोप लगा है. जांच में उनके घर से सैकड़ों सोने की ईंटें, लाखों डॉलर नकद और लग्जरी घड़ियां मिलने का दावा किया गया है.

Ex CIA Officer David Rush Fraud: अमेरिका की खुफिया व्यवस्था से जुड़ा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है. सीआईए के पूर्व अधिकारी डेविड रश पर आरोप है कि उन्होंने एक कथित फर्जी गोपनीय कार्यक्रम का सहारा लेकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया और करीब 4 करोड़ डॉलर यानी लगभग 382 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा कर ली. जब उनके घर छापा मारा गया तो 20 लाख डॉलर कैश, कई महंगी घड़ियां और करीब 303 सोने की ईंटें मिली. उन्होंने सीआईए के ही एक कार्यक्रमों के लूपहोल का फायदा उठाया.  

द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड रश ने एक ऐसे सिस्टम में कथित तौर पर सेंध लगाई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बेहद संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों के लिए किया जाता है. जांच एजेंसियों के अनुसार, उन्होंने एक ऐसा कार्यक्रम तैयार किया जिसे गोपनीय सरकारी मिशन के रूप में पेश किया गया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि रश ने इस कार्यक्रम को ‘कंटिन्यूटी ऑफ गवर्नमेंट ऑपरेशंस’ से जुड़ा बताया था. यह शब्द उन योजनाओं के लिए इस्तेमाल होता है जिनका उद्देश्य युद्ध, प्राकृतिक आपदा या किसी बड़े राष्ट्रीय संकट के दौरान सरकार के कामकाज को जारी रखना होता है.

जांच में सामने आया सोने की ईंटों का मामला

अधिकारियों का आरोप है कि इसी कथित कार्यक्रम की आड़ में रश ने कई महीनों तक बड़ी मात्रा में सरकारी संसाधनों तक पहुंच बनाई. जांचकर्ताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया के जरिए उन्होंने सैकड़ों सोने की ईंटें हासिल कीं.

एफबीआई ने वर्जीनिया स्थित उनके घर पर छापा मारा. जांच एजेंसियों के अनुसार, वहां से 303 सोने की ईंटें बरामद की गईं. इसके अलावा करीब 20 लाख डॉलर नकद (लगभग 190 करोड़ रुपये कैश) और कई महंगी लग्जरी घड़ियां भी मिलने का दावा किया गया है.

‘मास्टर मैनिपुलेटर’ बताकर लगाए गए कई अन्य आरोप

अदालत में सरकारी वकीलों ने रश को ‘मास्टर मैनिपुलेटर’ बताया है. उनका आरोप है कि उन्होंने वर्षों तक अपने शैक्षणिक और पेशेवर रिकॉर्ड के बारे में गलत जानकारी देकर सरकारी एजेंसियों में प्रभावशाली पद हासिल किए.

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या रश ने अपने कुछ सहयोगियों को भी इस कथित गोपनीय कार्यक्रम से जोड़ा था. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उन सहयोगियों को इसकी कथित धोखाधड़ी वाले प्लान की जानकारी नहीं थी.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में नरसंहार, भारत के खिलाफ ‘नफरत की फैक्ट्री’ चला रहा… भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को लताड़ा 

ये भी पढ़ें:- US कोर्ट से ट्रंप को एक और झटका, भारतीयों को बड़ी राहत; H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस रद्द

सीआईए की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद अमेरिकी खुफिया तंत्र की निगरानी और जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. आलोचकों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अत्यंत गोपनीय ढांचे का इस्तेमाल कथित तौर पर इतने लंबे समय तक गलत गतिविधियों को छिपाने के लिए कैसे किया गया.

फिलहाल हिरासत में हैं डेविड रश

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, डेविड रश फिलहाल हिरासत में हैं. एक न्यायाधीश ने उन्हें संभावित रूप से फरार होने का जोखिम मानते हुए रिहा करने से इनकार कर दिया. इस बीच जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले की पड़ताल आगे बढ़ने के साथ उन पर अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >