जमीन पर पड़ी लड़की, ऊपर पूर्व ब्रिटिश राजकुमार; एप्स्टीन फाइल्स की आपत्तिजनक तस्वीरें आईं सामने

Epstein Files British Prince Andrew Images: एपस्टीन फाइल्स का सनसनीखेज खुलासा जारी है. शुक्रवार को इस मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने नए दस्तावेज जारी किए. इसके लेटेस्ट रिलीज में ब्रिटिश राजकुमार की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें एक लड़की जमीन पर लेटी हुई है और प्रिंस एंड्रयू उसके ऊपर हाथ रख रहे हैं.

Epstein Files British Prince Andrew Images: अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार रात एपस्टीन फाइल्स के  30 लाख से अधिक और दस्तावेज जारी किए. इसके जारी होने के बाद एक बार फिर से बवाल मच गया है. इसमें आज की दुनिया के काफी बड़े और प्रभावशाली लोगों का नाम है. इसमें ब्रिटिश राजघराने के पूर्व राजकुमार, जो पहले ही इसी मामले में अपने परिवार तक से बेदखल किए जा चुके हैं, उनकी कई फोटोज सामने आई हैं. एपस्टीन फाइल्स में जारी की गई तस्वीरों वाले व्यक्ति को एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर माना जा रहा है. इसमें वह एक महिला के ऊपर चारों हाथ-पैरों के बल झुका हुआ दिखाई देता है, जबकि वह महिला फर्श पर लेटी हुई है.

तीन तस्वीरों में एंड्रयू महिला के ऊपर झुका दिख रहा है. वह पीठ के बल लेटी है और उसके हाथ फैले हुए हैं. एक तस्वीर में वह सीधे कैमरे की ओर देख रहा है, जबकि दूसरी में उसका बायां हाथ महिला के पेट पर रखा हुआ दिखाई देता है. पूर्व ड्यूक ऑफ यॉर्क एंड्रयू जींस व सफेद पोलो शर्ट पहने नंगे पैर हैं. उसके हाथ में चांदी की घड़ी भी नजर आती है. तस्वीरों में एक और शख्स भी दिखाई देता है, जो लेपर्ड-प्रिंट कुर्सी पर बैठा है और उसके पैर मेज पर रखे हुए हैं. वहीं, फर्श पर लेटी महिला ने सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है. उसके हाथ फैले हुए दिखाई देते हैं. उसके चेहरे को पूरी तरह काला कर छिपा दिया गया है.

एपस्टीन फाइल्स में जारी अन्य सामग्रियों की तरह, यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वीरें कब और कहां ली गईं. इनके साथ कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है. पिछले महीने फाइल्स के एक अन्य बैच में एंड्रयू की एक तस्वीर भी जारी हुई थी, जिसमें वह सैंड्रिंघम में पांच महिलाओं की गोद में लेटे हुए दिखाई दे रहे थे. डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि दस्तावेजों में काला किया (रेडक्शन) किया गया है. ब्लैंच ने यह भी बताया कि घिसलीन मैक्सवेल को छोड़कर सभी महिलाओं के चेहरों को धुंधला किया गया है, लेकिन किसी भी पुरुष के चेहरे को नहीं छिपाया गया.

ईमेल्स में क्या खुलासा हुआ? बकिंघम पैलेस में डिनर का जिक्र

एंड्रयू को एपस्टीन से जुड़े अब तक के सबसे बड़े दस्तावेज़ खुलासे के बाद एक नए दौर की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनके हजारों संदर्भ शामिल हैं. इन फाइलों की रिलीज में कई ईमेल का जिक्र हैं. सितंबर 2010 के एक चौंकाने वाले ईमेल में, एपस्टीन ने लंदन यात्रा के दौरान निजी समय की मांग की थी, जिस पर एंड्रयू ने जवाब दिया कि हम बकिंघम पैलेस में डिनर कर सकते हैं और काफी सीक्रेसी रहेगी. डेली मेल के अनुसार, यह साफ नहीं है कि इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया या नहीं. लेकिन केवल दो दिन बाद दोनों फिर ईमेल संपर्क में थे. 

दस्तावेजों में यह खुलासा भी शामिल है कि एंड्रयू ने जेफ्री एपस्टीन को उसके हाउस अरेस्ट खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद बकिंघम पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित किया था. बताया गया कि नाबालिग से यौन संबंध के मामले में सजा काटने के बाद रिहाई मिलने के तुरंत बाद उन्होंने एपस्टीन को ‘बहुत गोपनीयता’ देने का वादा किया था.

एपस्टीन ने लिखा, ‘घसलीन मैक्सवेल मेरे साथ है… तुम क्या कर रहे हो?’ एंड्रयू ने जवाब दिया कि उनका ‘एक सऊदी प्रिंस के साथ लंच है और फिर सीक्रेट इंटेलिजेंस फर्म में जाना है.’ इसके बाद उन्होंने एपस्टीन से कहा, ‘तुम्हें यहां बकिंघम पैलेस आने में खुशी होगी. जिसे चाहो साथ लाओ, मैं करीब 4 बजे के बाद खाली रहूंगा.’ यह बातचीत उस समय की है जब, 2010 में एपस्टीन अपनी 13 महीने की सजा काटने के बाद अमेरिका से बाहर यात्राएं कर रहा था. उसने यह सजा पाम बीच स्थित अपनी हवेली में एक विवादित प्ली डील के तहत अधिकतर समय वहीं बिताते हुए पूरी की थी.

एक ईमेल में एपस्टीन ने लिखा कि वह 26 वर्षीय रूसी महिला को एंड्रयू से मिलवाना चाहता है, जिसके साथ वह डिनर कर सकते हैं. उसने बताया कि महिला अगस्त 2010 में लंदन में होगी. जवाब में ‘द ड्यूक’ ने लिखा कि वह 22 अगस्त की सुबह तक जिनेवा में रहेंगे, लेकिन मुलाकात के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वह महिला एपस्टीन की ओर से कोई संदेश लेकर आएगी और उसके बारे में अतिरिक्त जानकारी क्या है. एपस्टीन ने उत्तर दिया कि वह महिला समझदार, सुंदर और भरोसेमंद है तथा उसके पास एंड्रयू का ईमेल है.

बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप का भी उल्लेख

इन फाइल्स में अन्य प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए हैं. दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन ने दावा किया था कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को रूसी महिलाओं से यौन संचारित रोग हुआ था. वहीं एलन मस्क भी वर्जिन आईलैंड्स में होने वाली इन पार्टीज में शामिल होना चाहते थे. यही नहीं इन फाइल्स में डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के लोगों का भी जिक्र है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की भारतवंशी मां मीरा नायर की एक पार्टी का भी इस दस्तावेज में है. एक मसाज थेरेपिस्ट ने बयान दिया कि उसने एपस्टीन के साथ एंड्रयू और डोनाल्ड ट्रंप को देखा था. हालांकि ट्रंप और एंड्रयू दोनों ने किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है.

सारा फर्ग्यूसन, परिवार और घिसलीन मैक्सवेल का जिक्र

फाइलों में एंड्रयू की पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन (डचेस ऑफ यॉर्क) और उनकी बेटियों का भी उल्लेख है. बताया गया है कि सारा ने अपने कर्ज चुकाने के लिए एपस्टीन से आर्थिक मदद ली थी. इनमें एंड्रयू के इलेक्ट्रॉनिक क्रिसमस कार्ड्स से उनकी तस्वीरें भी हैं. एक ईमेल में उन्होंने एपस्टीन को ‘वह भाई जिसकी मैंने हमेशा इच्छा की’ और ‘लेजेंड’ कहा था. एंड्रयू ने 1986 में सारा फर्ग्यूसन से विवाह किया था. उनकी दो बेटियां- प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी हैं. हालांकि 1996 में दोनों का तलाक हो गया.

इस ताजा एपस्टीन फाइल रिलीज में एपस्टीन की सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल और एंड्रयू के करीबी संबंधों का भी जिक्र है. एक ईमेल में मैक्सवेल ने मजाक करते हुए लिखा कि अगर एंड्रयू मिलने नहीं आए, तो वहां मौजूद पांच आकर्षक लाल बालों वाली महिलाएं निराश हो जाएंगी. क्योंकि एंड्रयू ने कहा था कि उन्हें एपस्टीन के प्राइवेट द्वीप (वर्जिन आइलैंड्स) में जाने के बजाय अपने बच्चों के साथ समय बिताना था.

कौन हैं एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर?

एंड्रयू ब्रिटिश शाही परिवार के प्रमुख सदस्यों में रहे हैं. वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की तीसरी संतान और दूसरे बेटे हैं. एंड्रयू वर्तमान ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई हैं. उन्हें लंबे समय तक ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ की उपाधि से जाना जाता था, लेकिन बीते वर्षों में विवादों के चलते उनसे उनकी सैन्य उपाधियां और शाही विशेषाधिकार वापस ले लिए गए. 

एंड्रयू के सार्वजनिक जीवन पर सबसे गहरा दाग जेफरी एपस्टीन से जुड़ी उनकी दोस्ती रही है. वर्जीनिया ज्योफ्री नाम की एक महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह नाबालिग थी, तब एपस्टीन ने उसे प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. एंड्रयू ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन इन आरोपों ने उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया. विवाद बढ़ने के बाद 2019 में उन्होंने सार्वजनिक शाही कर्तव्यों से हटने की घोषणा की. 2022 में महारानी एलिजाबेथ ने उनसे उनकी सैन्य उपाधियां और ‘हिज रॉयल हाइनेस’ की संबोधन शैली भी वापस ले ली. 

वर्जीनिया गफ्रे द्वारा दायर नागरिक मुकदमे को उन्होंने अदालत के बाहर बड़ी धनराशि देकर सुलझा लिया, हालांकि उन्होंने किसी भी गलती को स्वीकार नहीं किया. 2025 में मामला हद से ज्यादा बढ़ने के बाद उन्हें ब्रिटिश राजघराने के सारे ओहदों से हटा दिया गया. उनसे महल छीन लिया गया. उनके कई टाइटल भी ले लिए गए. अब वे केवल एंड्रयू अल्बर्ट क्रिश्चियन एडवर्ड विंडसर के नाम से जाने जाते हैं. फिलहाल एंड्रयू लगभग पूरी तरह सार्वजनिक जीवन से दूर हैं.

ये भी पढ़ें:- बिल गेट्स को रशियन गर्ल्स से हुआ था गुप्त रोग, पत्नी को दवा… एपस्टीन फाइल का खुलासा; कारोबारी ने बताया झूठा

ये भी पढ़ें:- एलन मस्क और एपस्टीन की सीक्रेट चैट लीक, प्राइवेट आइलैंड की वाइल्ड पार्टी में जाने की थी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >