Earthquake: म्यांमार और बैंकॉक के बाद 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया टोंगा, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही मचाने के बाद अब एक और देश टोंगा में भी रविवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Earthquake: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रशांत महासागर में बसे टोंगा द्वीप समूह में रविवार को शाम करीब 5.48 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया.

शक्तिशाली भूकंप के बाद टोंगा में सुनामी की चेतावनी जारी

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं. टोंगा पोलिनेशिया में स्थित एक देश है, जो 171 द्वीपों से बना है तथा इसकी जनसंख्या 100,000 से कुछ अधिक है. देश की अधिकतर आबादी मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर रहती है. यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूरी पर स्थित है.

म्यांमार में अबतक भूकंप से 1644 लोगों की मौत

म्यांमार में शुक्रवार 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें अब तक म्यांमा में 1,644 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,408 लोग घायल हुए हैं. कई क्षेत्रों में अब तक बचाव कार्य नहीं हो पाया है और अब तक कई इलाकों में लोग हाथों से मलबा हटाने में लगे हैं. म्यांमा में विदेशी सहायता पहुंचना शुरू हो गयी है. दो भारतीय सी-17 सैन्य परिवहन विमान शनिवार देर रात नेपीताव में उतरे, जिसमें सेना का एक चिकित्सा दल और कुछ 120 कर्मी सवार थे. म्यांमा के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये भारतीय दल 60 बिस्तरों वाला आपातकालीन उपचार केंद्र बनाने के लिए उत्तर मांडले पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >