Earthquake : भूकंप ने चीन में मचाई तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत

Earthquake : चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तिब्बत में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 32 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 घायल हैं.

Earthquake : नेपाल के निकट पश्चिमी चीन के पर्वतीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप में 32 लोगों की मौत हो गई. चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तिब्बत में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 32 लोगों की जान गई है जबकि 38 घायल हुए हैं. सरकारी चैनल ‘सीसीटीवी’ ने डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टरी के हवाले से खबर दी है.

तिब्बत क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण की ओर से जानकारी दी गई कि नेपाल की सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप तिब्बत क्षेत्र के पर्वतीय इलाके में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में आया. ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि चीन की भूकंप निगरानी एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.8 रिकॉर्ड की. भूकंप के केंद्र के आसपास के क्षेत्र की औसत ऊंचाई करीब 4,200 मीटर (13,800 फुट) है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप के केंद्र से पांच किलोमीटर के दायरे में बहुत कम लोग रहते हैं. भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 380 किलोमीटर दूर है.

ये भी पढ़ें : बिहार में भूकंप का Live Video देखिए, कैसे कुएं में पानी कांप रहा, घरती डोली तो घर से भागे लोग

‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

क्यों आता है भूकंप?

धरती 7 प्‍लेट्स से मिलकर बनी है. प्लेट्स लगातार घुमते रहते हैं. इसे प्‍लेट टैक्‍टॉनिकक या प्‍लेट विवर्तनिकी भी कहा जाता है. जहां पर ये प्‍लेट्स आपस में टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्‍ट लाइन फॉल्‍ट होता है. प्लेट्स के लगातार आपस में टकराने से कोने मुड़ने लगते हैं. ज्यादा दबाव बनने पर टूटने का भी खतरा रहता है. ऐसी स्थिति में धरती से बहुत अधिक एनर्जी निकलती है, जो धरती से बाहर आने की कोशिश करती है. यही वजह है कि कभी-कभी अचानक धरती डोल जाती है और भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें : Earthquake Video : भूकंप के तेज झटके से डोली धरती, हिलने लगा होटल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >