Durga Puja in Bangladesh : अजान और नमाज के वक्त हिंदू बंद करें पूजा और लाउडस्पीकर, बांग्लादेश सरकार का फरमान

Durga Puja in Bangladesh : दुर्गा पूजा का त्योहार आने वाला है. इससे पहले बांग्लादेश में नवगठित अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गाइडलाइन में कई बातें कही है.

Durga Puja in Bangladesh : कुछ दिन के बाद दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो जाएगा. बांग्लादेश के हिंदू भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. इस बीच बांग्लादेश में नवगठित अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार अजान और नमाज के दौरान संगीत बजाने और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने का जिक्र है. सरकार की ओर से आग्रह पूर्वक हिंदुओं से यह बात कही गई है. गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और साउंड सिस्टम बंद रखने को कहा गया है और उन्होंने इस पर सहमति भी जता दी है.

कितने पूजा पंडाल बन रहे हैं बांग्लादेश में ?

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने चौधरी के हवाले से खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि नमाज के दौरान ऐसी गतिविधियों को रोकना होगा और अजान से पांच मिनट पहले से इस पर रोक लगानी होगी. उन्होंने देश में हिंदू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा से पहले देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक के बाद इस बात की जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस साल देशभर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे.

Read Also : Bangladesh News: दरगाह में चला बुलडोजर, जमकर की गई तोड़फोड़

कोई भी ऐसा काम नहीं करेगा जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो: मुहम्मद यूनुस

चौधरी ने बताया कि पिछले साल पूजा मंडपों की संख्या 33,431 थी. इस साल यह संख्या और आगे बढ़ जाएगी. उन्होंने मूर्तियों के निर्माण के समय से ही त्योहार के दौरान सुरक्षा का आश्वासन भी दिया. ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से खबर प्रकाशित की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. पूजा को बिना किसी बाधा के मनाने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे. इस बीच, राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा है कि हम सांप्रदायिक सद्भाव वाले देश हैं. कोई भी ऐसा काम नहीं करेगा जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >