Durga Puja Bangladesh: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में शंखनाद, दो लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

Durga Puja Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लोगों की ओर से धूमधाम से दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. सरकार की ओर से पूजा में सुरक्षा के लिहाज से दो लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. बांग्लादेश पूजा महोत्सव परिषद के अध्यक्ष बासुदेव धर ने बताया  कि अब तक परिषद को 11 जगहों से व्यवधान उत्पन्न करने की मामूली घटनाओं की सूचना मिली हैं. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया.

Durga Puja Bangladesh: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है. ढाका स्थित ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दुर्गा पूजा का आरंभ भव्य तरीके से हुआ. महा षष्ठी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोले गये हैं, और इसी के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत हो गई.मंदिर परिसर में ढोल की थाप, शंख, मंदिर की घंटियों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया. हालांकि पूजा के दौरान बाधा उत्पन्न करने की मामूली घटनाओं भी हुई, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम के कारण माहौल शांत कर लिया गया. सुरक्षा के लिए पूरे देश में दो लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है.

दुर्गा पूजा की धूम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश पूजा महोत्सव परिषद के अध्यक्ष बासुदेव धर ने बताया “हमें उम्मीद है कि इस साल पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी. हम सरकार की ओर से दी गई सहायता और सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं.” उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल देश भर में पूजा मंडपों की संख्या में इजाफा हुआ है. वासुदेव धर ने बताया कि अब तक परिषद को 11 जगहों से व्यवधान उत्पन्न करने की मामूली घटनाओं की सूचना मिली हैं. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया.

33,350 मंडपों में हो रही दुर्गा पूजा

आयोजकों ने बताया कि इस साल 33,350 मंडपों यानी अस्थायी रूप से सजाए गए पंडालों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संबाद संस्था (BSS) के मुताबिक गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एम जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि पूजा सुरक्षा के लिए लगभग अर्धसैनिक पुलिस बल के दो लाख कर्मियों और अर्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के 15,000 से अधिक कर्मियों की 430 प्लाटून तैनात की गई हैं. उन्होंने रविवार को बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे.

 मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने लिया था जायजा

इससे पहले 16 सितंबर को बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दर्शन किया था. उन्होंने मंदिर में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा था “हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं. पूरा देश एक परिवार है. एक परिवार के भीतर, विचारों में मतभेद या व्यवहार में भिन्नता हो सकती है, लेकिन पारिवारिक बंधन अटूट है. हमारा लक्ष्य एक राष्ट्र के रूप में एक अटूट परिवार के रूप में एकजुट रहना है.” ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर एक शक्तिपीठ है. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >