ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: होर्मुज तुरंत खोलो वरना भुगतो अंजाम, नाकेबंदी की दी चेतावनी

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ईरान पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- जैसा की सीजफायर में ईरान ने होर्मुज खोलने का वादा किया था, बेहतर होगा कि वे इसे खोलने की दिशा में जल्द काम शुरू करें, नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा- ईरान ने पानी में सुरंगें बिछाने का दावा किया है ताकि डर पैदा हो सके. भले ही उनकी नौसेना का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की चेतावनी दी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में ईरान के साथ शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद, अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी.

अवैध टोल चुकाने वाले किसी को भी होर्मुज पार करने की अनुमति नहीं : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नौसेना को निर्देश दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान को शुल्क (टोल) चुकाने वाले प्रत्येक जहाज की तलाश करे और उसे रोके. अवैध टोल चुकाने वाले किसी को भी समुद्र में सुरक्षित आवागमन की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुई वार्ता में कोई समझौता नहीं होने के बाद अमेरिका उपयुक्त समय पर ईरान को खत्म करने को तैयार है.

ट्रंप ने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ की

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- दोनों के नेतृत्व में इस्लामाबाद में शांति वार्ता हुई. ट्रंप ने दोनों को असाधारण बताया. इसके साथ ही एक फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध की चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा- शहबाज और मुनीर उन्हें 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए लगातार धन्यवाद दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 44 दिन, 1000+ घंटे और इंटरनेट ब्लैकआउट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईरान का अमेरिका को दो टूक जवाब: बातचीत मंजूर, गुलामी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >