Donald Trump Threaten BRICS: डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS को दी धमकी, डॉलर छोड़ने की सोची तो…

Donald Trump Threaten BRICS: ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारत सहित BRICS देशों पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही थी.

Donald Trump Threaten BRICS: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत कई विवादित और बड़े फैसले लेते रहे हैं. उनके चुनावी अभियान के दौरान किए गए वादे भले ही असंभव लगते थे, लेकिन ट्रंप ने उन्हें पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए. इनमें कनाडा और मेक्सिको पर भारी टैरिफ लगाने, अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना का उपयोग करने जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं.

ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारत सहित BRICS देशों पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही थी. अब उन्होंने इस मुद्दे को दोबारा उठाते हुए BRICS देशों को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर BRICS देशों ने अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाशने की कोशिश की, तो उन्हें अमेरिका में अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि BRICS समूह को स्पष्ट करना होगा कि वे न तो किसी नई मुद्रा का निर्माण करेंगे और न ही अमेरिकी डॉलर के स्थान पर किसी दूसरी करेंसी का समर्थन करेंगे.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका का सीरिया में हवाई हमला, अलकायदा का सरगना ढेर

उन्होंने यह भी कहा, “अब वह समय खत्म हो गया है, जब हम सिर्फ खड़े होकर देखते रहे. अगर BRICS देशों ने डॉलर के स्थान पर दूसरी करेंसी लाने की कोशिश की, तो उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. और उन्हें अमेरिकी बाजार से हाथ धोने के लिए तैयार रहना होगा.” ट्रंप ने अपने सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि BRICS समूह, जिसमें भारत, चीन, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं, ने कई बार अमेरिकी डॉलर के विकल्प के बारे में चर्चा की है. हाल ही में समूह में नए सदस्य जैसे मिस्र, इथियोपिया, यूएई और ईरान को भी जोड़ा गया है. BRICS के इस कदम को लेकर ट्रंप ने इसे अमेरिका के खिलाफ एक बड़ी चुनौती बताया है और इसके जवाब में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका को मनाने रेल की पटरी पर बैठा युवक तभी आई ट्रेन, जानें कैसे बची जान? देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >